Monday, 14 September 2026 | 7:30 PM
UP News

बरेली-एसडीएम की डांट से रुकी वोटर लिस्ट बिक्री में हो रही अवैध वसूली

आंवला/बरेली-:- आंवला में आगामी पंचायत चुनाव के मद्देनजर 4 अप्रैल तक चलने वाली नामांकन प्रक्रिया व्यवस्थाओं को देखने जब एसडीएम पारुल तरार आंवला तहसील के तीनों ब्लाक रामनगर , मझगंबा ,आलमपुर जाफराबाद, पहुंची तो अवैध वसूली कर रहे सफाई कर्मचारियों में हड़कंप मच गया .एसडीएम ने औचक निरीक्षण किया. बही पर उप
Share:
बरेली-एसडीएम की डांट से रुकी वोटर लिस्ट बिक्री में हो रही अवैध वसूली
Read in your preferred language.

आंवला/बरेली-:- आंवला में आगामी पंचायत चुनाव के मद्देनजर 4 अप्रैल तक चलने वाली नामांकन प्रक्रिया व्यवस्थाओं को देखने जब एसडीएम पारुल तरार आंवला तहसील के तीनों ब्लाक रामनगर , मझगंबा ,आलमपुर जाफराबाद, पहुंची तो अवैध वसूली कर रहे सफाई कर्मचारियों में हड़कंप मच गया .एसडीएम ने औचक निरीक्षण किया. बही पर उपस्थित चुनाव मे उम्मीदवारों नें एसडीएम से शिकायत की बताया की जरूरत के प्रमाण पत्र देने की ब्लाक मुख्यालय पर की गई व्यवस्था को सफाई कर्मचारियों आदि ने पलीता लगा दिया है. जरूरत मंदो से नो डयूज देने के लिए अबैध बसूली करने के साथ बोटर लिस्ट बेंच रहे सफाई कर्मचारियों ने तीन सौ रुपये लेकर बोटर लिस्ट दी. नामांकन पत्रों की बिक्री का जायजा लेने पहुंची एसडीएम ने सफाई कर्मचारियों ग्राम विकास अधिकारियों की फटकार लगाते बसूल किये रूपये बापस करने तथा दो रुपये पेज के हिसाब बोटर लिस्ट देने का निर्देश दिया.