Monday, 14 September 2026 | 6:17 PM
UP News

बरेली - पत्नी के गुप्तांग मे बोतल डाल,दिया मामले को अंजाम

प्रदेश के बरेली में एक महिला ने अपने पति पर हैवानियत करने का आरोप लगाया है. महिला ने पुलिस में शिकायत की है कि उसके पति ने दहेज की मांग को लेकर उसके प्राइवेट पार्ट में  बोतल डाल दी. इतना ही नहीं, महिला को धूप में मुर्गा बनाकर पीठ पर ईंट रख दी गईं. पीड़ित महिला ने एसएसपी ऑफिस में शिकायती पत्र देकर पत
Share:
बरेली - पत्नी के गुप्तांग मे बोतल डाल,दिया मामले को अंजाम
Read in your preferred language.

प्रदेश के बरेली में एक महिला ने अपने पति पर हैवानियत करने का आरोप लगाया है. महिला ने पुलिस में शिकायत की है कि उसके पति ने दहेज की मांग को लेकर उसके प्राइवेट पार्ट में  बोतल डाल दी. इतना ही नहीं, महिला को धूप में मुर्गा बनाकर पीठ पर ईंट रख दी गईं.

पीड़ित महिला ने एसएसपी ऑफिस में शिकायती पत्र देकर पति के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है. पुलिस के मुताबिक महिला की शादी को 4 साल हो चुके हैं. महिला का आरोप है कि पति ने शादी में मन मुताबिक दहेज नहीं मिलने के कारण उसके साथ कुकर्म किया. 

घटना बरेली के इज्जतनगर थाना क्षेत्र की है. महिला ने पुलिस को बताया कि उसकी शादी 8 जुलाई 2018 को हुई थी. उसके परिवार वालों ने अपनी हैसियत के मुताबिक दान दहेज दिया था. लेकिन उसके पति और ससुराल वालों ने शादी के कुछ समय बाद ही एक लाख रुपये की मांग शुरू कर दी. उसने विरोध किया तो ससुराल वाले उसके साथ मारपीट करने लगे.ॉ

ससुराल वालों की मारपीट की शिकायत उसने पति से की तो उसने उसके साथ कुकर्म किया. महिला का आरोप है कि पति लगातार उसके साथ कुकर्म करता था और उसके रोने और दर्द से चीखने पर खुश होता था. जब इससे भी पति का दिल नहीं भरा तो पति ने उसके प्राइवेट पार्ट में बोतल डाल दी. अगले दिन उसके ससुराल वालों ने ये कहते हुए घर से निकाल दिया कि अपने मायके से एक लाख रुपए लेकर आ तब तुझे यहां रहने दिया जाएगा.