Monday, 14 September 2026 | 6:24 PM
UP News

बरेली - 29 नवम्बर को क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय में एक दिवसीय रोजगार मेले का आयोजन

क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय एवं मॉडल कॅरियर सेन्टर द्वारा एक दिवसीय रोजगार मेला का आयोजन दिनांक 29 नवम्बर को क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय स्टेशन रोड़ में प्रातः 10ः00 बजे किया जायेगा। रोजगार मेले में निजी क्षेत्र की टेक्निकल एवं नॉन टेक्निकल प्रतिष्ठित कंपनियों द्वारा प्रतिभाग करेंगी। रोजगार मेले को स
Share:
Read in your preferred language.

क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय एवं मॉडल कॅरियर सेन्टर द्वारा एक दिवसीय रोजगार मेला का आयोजन दिनांक 29 नवम्बर को क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय स्टेशन रोड़ में प्रातः 10ः00 बजे किया जायेगा। रोजगार मेले में निजी क्षेत्र की टेक्निकल एवं नॉन टेक्निकल प्रतिष्ठित कंपनियों द्वारा प्रतिभाग करेंगी। रोजगार मेले को सफल बनाने हेतु अधिक से अधिक प्रशिक्षित बेरोजगारों तथा कंपनियों को रोजगार मेले में प्रतिभाग कराने के निर्देश दिये। इस रोजगार मेले में जनपद के बेरोजगार युवक सेवायोजन पोर्टल https://sewayojan.up.nic.in एवं एन0सी0एस0 पोर्टल https://www.ncs.gov.in पर पंजीकृत कर रोजगार मेला आई0डी0-8552 पर आवेदन कर रोजगार मेले में प्रतिभाग कर सकते हैं तथा जिन अभ्यर्थियों द्वारा ऑनलाइन पंजीकरण नहीं कराया गया है उनके लिए मेले में हेल्पडेस्क की व्यवस्था की गई है वे वहाँ से ऑफलाइन फार्म प्राप्त कर रोजगार मेले में प्रतिभाग कर सकते हैं।
जनपद के समस्त बेरोजगार अभ्यर्थियों से अपील की है कि वे रोजगार मेले को सफल बनाने तथा अवसर का लाभ उठाने के उद्देश्य से दिनांक 29 नवम्बर को क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय में आयोजित होने वाले रोजगार मेले में प्रतिभाग कर सकते हैं। इच्छुक अभ्यर्थी अधिक जानकारी के लिए कार्यालय के दूरभाष संख्या 0581-3503008 पर किसी भी कार्यदिवस में सम्पर्क कर सकते है।
यह जानकारी सहायक निदेशक (सेवायोजन) ने दी है।

रिपोर्टर परशुराम वर्मा