Monday, 14 September 2026 | 6:19 PM
UP News

बरेली - नूरी वेलफेयर ट्रस्ट ने गरीब लोगों को बांटे गरम कपड़े।

मीरगंज - कस्बा फतेहगंज पश्चिमी में नूरी वेलफेयर ट्रस्ट ने गरीब लोगों को गर्म कपड़े वितरण किये। जानकारी के अनुसार आपको बताते चलें इस समय कड़ाके की ठंड से राहत नहीं मिल रही। सुबह कोहरे की चादर छाई रहती है। और सुबह से लेकर शाम तक बर्फीली हवाओं में गलन बढ़ गई है। (ठंडी हवा चल रही हैं।) ठंड में हड्डियां
Share:
बरेली - नूरी वेलफेयर ट्रस्ट ने गरीब लोगों को बांटे गरम कपड़े।
Read in your preferred language.

मीरगंज - कस्बा फतेहगंज पश्चिमी में नूरी वेलफेयर ट्रस्ट ने गरीब लोगों को गर्म कपड़े वितरण किये। जानकारी के अनुसार आपको बताते चलें इस समय कड़ाके की ठंड से राहत नहीं मिल रही। सुबह कोहरे की चादर छाई रहती है। और सुबह से लेकर शाम तक बर्फीली हवाओं में गलन बढ़ गई है। (ठंडी हवा चल रही हैं।) ठंड में हड्डियां तक सुन्न पड़ने लगी हैं। शीत लहर से पूरा दिन लोग ठिठुरते रहते हैं। अधिकता लोग पूरा दिन अलाव या हीटर के सामने बैठकर हाथ पैर सेंकते हैं। जिससे शरीर गरमाई बनी रहे। इस ठंड के मौसम में सबसे ज्यादा परेशानी गरीब और बेसहारा लोगों के लिए है। ना तो उनके पास गर्म कपड़े हैं ना कम्बल। इस बार नगर पंचायत कार्यालय में प्रशासन की तरफ से गरीब बेसहारा और असहाय लोगों को कमल वितरण नहीं किए गए। इन सभी बातों को संज्ञान में लेकर नूरी वेलफेयर ट्रस्ट के बैनर तले आज बृहस्पतिवार साप्ताहिक बाजार को नगर पंचायत के ठीक सामने नूरी वेलफेयर ट्रस्ट के द्वारा गरीब लोगों को शीत लहर और ठंड से बचाव के लिए गरीब अनाथ और बेसहारा लोगों को लगभग 500 जोड़ी गर्म कपड़े वितरण किये। कपड़े ले जाने वाली महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों ने संस्था के लोगों को दुआएं दी।
इस मौके पर ट्रस्ट के फाउंडर हाजी जहीर अहमद अंसारी, हाफिज जाकिर हुसैन, मौलाना राशिद रज़ा मरकजी, सभासद वसीर अहमद, सोनू सिद्दीकी, नावैद कादरी, हबीब भाई, ताज मोहम्मद, हाफिज अब्दुल खालिद, रिजवान अंसारी, नाजिम भाई, शोएब रिजवी आदि लोग शामिल रहे।

रिपोर्टर परशुराम वर्मा