Monday, 14 September 2026 | 9:16 PM
India

बरेली :कार की टककर से मोटरसाइकल चकनाचूर, चार घायल

आंवला:-नगर में पुरैना अलीगंज अड्डा मार्ग पर यादवों की पुलिया समीप एक तेज रफ्तार कार ने मोटरसाइकिल में जोरदार टक्कर मार दी।जिससे बच्चा सहित चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। प्राप्त जानकारी के अनुसार बदायूं जनपद के गांव भरतपुर निवासी ओमनाथ अपने पिता,पत्नी व तीन बर्षीय पुत्र के साथ अपनी बीमार बहन को दे
Share:
बरेली :कार की टककर से मोटरसाइकल चकनाचूर, चार घायल
Read in your preferred language.

आंवला:-नगर में पुरैना अलीगंज अड्डा मार्ग पर यादवों की पुलिया समीप एक तेज रफ्तार कार ने मोटरसाइकिल में जोरदार टक्कर मार दी।जिससे बच्चा सहित चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

प्राप्त जानकारी के अनुसार बदायूं जनपद के गांव भरतपुर निवासी ओमनाथ अपने पिता,पत्नी व तीन बर्षीय पुत्र के साथ अपनी बीमार बहन को देखने आंवला थाना क्षेत्र के गांव सिहुलिया जा रहे थे।यादवों की पुलिया के समीप एक तेज रफ्तार कार ने उनकी मोटरसाइकिल में जोरदार टक्कर मार दी।जिससे चारों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।घायलों को एम्बुलेंस लेकर अस्पताल पहुंची।स्वास्थ्य केन्द्र पर डाक्टरों द्वारा घायलों का प्राथमिक किया गया और गंभीर हालत को देखते हुए बरेली रेफर कर दिया गया।टक्कर मार कर भाग रही कार को पकड़ लिया गया लेकिन ड्राईवर भाग गया।