Monday, 14 September 2026 | 9:22 PM
India

बरेली- मीरगंज - नगर पंचायत अधिशासी पुष्पेंद्र सिंह राठौड़ ने वाहन चालकों को पेट्रोल डीजल की बचत करने की दी जानकारी।

मीरगंज - फतेहगंज पश्चिमी नगर पंचायत अधिशासी अधिकारी पुष्पेंद्र सिंह राठौर ने माननीय मुख्यमंत्री एवं शासनादेश के अनुसार पेट्रोल डीजल तेल बचत योजना के अंतर्गत आज फतेहगंज पश्चिमी नगर पंचायत कार्यालय में एक बैठक आहूत की। जिसमें नगर पंचायत के सभी वाहन चालकों को बुलाकर आवश्यकता अनुसार तेल का उपयोग करने कर
Share:
बरेली- मीरगंज - नगर पंचायत अधिशासी पुष्पेंद्र सिंह राठौड़ ने वाहन चालकों को पेट्रोल डीजल की बचत करने की दी जानकारी।
Read in your preferred language.

मीरगंज - फतेहगंज पश्चिमी नगर पंचायत अधिशासी अधिकारी पुष्पेंद्र सिंह राठौर ने माननीय मुख्यमंत्री एवं शासनादेश के अनुसार पेट्रोल डीजल तेल बचत योजना के अंतर्गत आज फतेहगंज पश्चिमी नगर पंचायत कार्यालय में एक बैठक आहूत की। जिसमें नगर पंचायत के सभी वाहन चालकों को बुलाकर आवश्यकता अनुसार तेल का उपयोग करने करने की बात कही और एवं खड़े वाहन एवं गाड़ी स्टार्ट न रखकर गाड़ी को बंद करने की बात कही। और इस दौरान बैठक में मौजूद समस्त कर्मचारीयों से कस्बे के सभी वार्डों को को साफ सुथरा रखने के निर्देश दिए। और इसी के साथ सभी सफाई कर्मचारीयों एवं नगर पंचायत स्टाफ से अपील कर कहा कि वह नगर आये तो वाहनों का उपयोग ना करके पैदल एवं साइकिल साइकिल का उपयोग करें। उन्होंने बताया कि साइकिल चलाने से हमारा शरीर स्वस्थ और तंदुरुस्त बना रहेगा।

फतेहगंज पश्चिमी नगर पंचायत चेयरमैन इमराना बेगम एवं अधिशासी अधिकारी पुष्पेंद्र सिंह राठौड़ ने बताया कि (ईंधन) पेट्रोल डीजल तेल बचत योजना की जानकारी के लिए आज नगर पंचायत के सभी वाहन चालकों एवं समस्त कर्मचारीयों और सभी सभासदों को बुलाकर एक बैठक आहूत की गई। जिसमें हमने सभी लोगों को तेल बचत योजना की जानकारी दी। और सभी लोगों को ज्यादा से ज्यादा साइकिल उपयोग करने की बात कही। इस दौरान बैठक में विधायक प्रतिनिधि, जिला मंत्री संजय चौहान, सभासद अबोध सिंह, सभासद प्रदीप गुप्ता, सभासद शराफत हुसैन, सभासद जाकिर हुसैन, सभासद मौलाना अहसन अंसारी, सभासद धर्मेंद्र सिंह, सभासद डॉक्टर मोईन उद्दीन, सभासद प्रेम कुमार कोरी, सतीश महेश्वरी, चेयरमैन प्रतिनिधि हारून चौधरी, वरिष्ठ कॉन्टैक्टर जगत सिंह उर्फ सनी, व्यापारी सचिन चौहान, गौरव मिश्रा, डॉक्टर मुदित प्रताप सिंह, ठेकेदार जगत सिंह उर्फ सनी, वसीम ठेकेदार, रिंकू ठेकेदार, वरिष्ठ लिपिक बेला देवी, कंप्यूटर ऑपरेटर सुरेशसिंह, दिनेश सिंह, जयप्रकाश, गंगाराम आदि समस्त कर्मचारी एवं कस्बे के प्रमुख समाजसेवी एवं गणमान्य लोगों के साथ व्यापारी भी बैठक में मौजूद रहे।

जानकारी के अनुसार आपको बताते चलें की अभी कुछ दिनों पहले अमेरिका इजरायल और ईरान युद्ध के बीच पेट्रोलियम पदार्थों को लेकर बने वैश्विक वैशिवक स्थिति के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हाल ही में दो लोगों से जीवन शैली में बदलाव और इंधन बचत बचाने की अपील की थी।