Monday, 14 September 2026 | 8:07 PM
UP News

बरेली : रंजिशन गाली गलौच कर सगे भाइयों को पीट कर किया घायल,प्राथमिकी दर्ज।

बरेली/शीशगढ़। बाइक खड़ी कर रहे युवक को दो लोगों ने रंजिशन गालियां दिन। गाली देने का विरोध करने पर युवक को धारदार हथियार मारकर घायल कर दिया।इतना ही नहीं आरोपितों ने बचाने आए भाई के साथ भी मारपीट की। कस्बे के मोहल्ला शेखुपुरा निवासी अदनान ने पुलिस को बताया कि बीती पच्चीस अगस्त को वह मोहल्ला गौड़ी में
Share:
बरेली : रंजिशन गाली गलौच कर सगे भाइयों को पीट कर किया घायल,प्राथमिकी दर्ज।
Read in your preferred language.

बरेली/शीशगढ़। बाइक खड़ी कर रहे युवक को दो लोगों ने रंजिशन गालियां दिन। गाली देने का विरोध करने पर युवक को धारदार हथियार मारकर घायल कर दिया।इतना ही नहीं आरोपितों ने बचाने आए भाई के साथ भी मारपीट की।
कस्बे के मोहल्ला शेखुपुरा निवासी अदनान ने पुलिस को बताया कि बीती पच्चीस अगस्त को वह मोहल्ला गौड़ी में अपनी बाइक खड़ी कर रहा था। आरोप है कि वहां पर पहले से मौजूद ताजीम व नदीम उसे देखकर रंजिशन गालियां देने लगे। विरोध करने पर उपरोक्त ने उसे कोई धारदार वस्तु मारकर घायल कर दिया । बचाने आए भाई को भी उपरोक्त ने मारपीट कर घायल कर दिया। शिकायत पर पुलिस ने उपरोक्त के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।