Monday, 14 September 2026 | 6:18 PM
UP News

बरेली-दबंग महिला ने देवर पर डाला कचरा विरोध पर हुई मारपीट

आंवला /बरेली--: थाना क्षेत्र के गांव खरगपुर तुमडिया निवासी लक्ष्मी पत्नी महेश पाल ने थाना में पुलिस को तहरीर देकर बताया है कि बीते रोज करीब 5:00 बजे मेरे देवर घर के बाहर लेटे हुए थे, तभी गांव की एक दबंग महिला परात में भरकर कूड़ा लाई और उनके ऊपर डाल गई। उसे हमने देख लिया और उससे कहा तो उसने अपने पुत्
Share:
Read in your preferred language.

आंवला /बरेली--: थाना क्षेत्र के गांव खरगपुर तुमडिया निवासी लक्ष्मी पत्नी महेश पाल ने थाना में पुलिस को तहरीर देकर बताया है कि बीते रोज करीब 5:00 बजे मेरे देवर घर के बाहर लेटे हुए थे, तभी गांव की एक दबंग महिला परात में भरकर कूड़ा लाई और उनके ऊपर डाल गई। उसे हमने देख लिया और उससे कहा तो उसने अपने पुत्रों को बुला लिया तथा सभी लाठियां लेकर आए और मुझे व मेरे देवर को मारा पीटा। पीड़िता ने रिपोर्ट दर्ज कर कानूनी कार्यवाही की गुहार लगाई है।