Monday, 14 September 2026 | 6:21 PM
UP News

बरेली - महिला को बंधक बनाकर 5 दिन तक करते रहे दुष्कर्म एसएसपी से शिकायत।

आँवला - थाना सिरौली क्षेत्र के गांव गिरधरपुर भूरी देवी ने आरोप लगाते हुए बताया कि वह कुछ दिन पहले दवा लेने के लिए सिरौली आई हुई थी। गांव के ही अमरजीत, लाखन राजकुमार ने पीड़िता भूरी देवी को जबरदस्ती अपनी चार पहिया गाड़ी में बैठा लिया। और उसी जगह से भूरी देवी को तीनों आरोपी एक अनजान जगह पर ले गए। और ब
Share:
बरेली - महिला को बंधक बनाकर 5 दिन तक करते रहे दुष्कर्म एसएसपी से शिकायत।
Read in your preferred language.

आँवला - थाना सिरौली क्षेत्र के गांव गिरधरपुर भूरी देवी ने आरोप लगाते हुए बताया कि वह कुछ दिन पहले दवा लेने के लिए सिरौली आई हुई थी। गांव के ही अमरजीत, लाखन राजकुमार ने पीड़िता भूरी देवी को जबरदस्ती अपनी चार पहिया गाड़ी में बैठा लिया। और उसी जगह से भूरी देवी को तीनों आरोपी एक अनजान जगह पर ले गए। और बारी बारी से तीनों आरोपियों ने भूरी देवी के साथ बलात्कार किया। पीड़िता भूरी देवी को बंधक बनाकर 5 दिन तक उसी जगह पर रखा। तभी वहां पर एक टिंकू नाम व्यक्ति आया वह ग्राम तखोरा जनपद बदायूं का निवासी था। और उसने भी भूरी देवी के साथ जबरदस्ती बलात्कार किया। चारों आरोपियों ने मिलकर पीड़िता के साथ कई दिन तक बलात्कार करते रहे। और पुलिस के डर से एक स्थान से दूसरे स्थान पर पहुंच गए। यही नहीं भूरी देवी के पहने हुए कीमती गहने भी चारों आरोपियों ने उतार लिए जिनमें पीड़िता ने बताया कि कुंडल, खडुआ, डबल पाजेब, कमर गुच्छा, नाक की लोंग, टीका सभी कीमती गहने पीड़िता से उतार लिए। इस सब का मास्टरमाइंड बबलू सिंह है जोकि ग्राम गिरधरपुर का निवासी बताया जा रहा है। यह गांव में रहकर दलाली करता है। और गरीब मजलूम लोगों को सताता धमकाआता रहता है। कल पीड़िता भूरी देवी अपने पति धर्मवीर के संग एसएससी बरेली के पास पहुंची और अपना दर्द बयां किया। धर्मवीर और भूरी देवी ने बताया कि वह थाना सिरौली के चक्कर लगा लगा कर थक चुकी है पर उनकी रिपोर्ट नहीं लिखी जा रही है। पीड़िता भूरी देवी ने चारों आरोपियों के विरुद्ध कठोर से कठोर कार्रवाई की मांग की है।अब देखना यह होगा कि थाना सिरौली पुलिस इन आरोपियों के विरुद्ध क्या कार्रवाई करती है।

रिपोर्टर - परशुराम वर्मा