Monday, 14 September 2026 | 8:45 PM
India

बरेली - ब्लाक प्रमुख चुनाव के लिए राजनैतिक दलों के साथ उम्मीदवार पहुंचे अपना नामांकन कराने।

आँवला:- बुधवार को चार प्रत्याशियों द्वारा नौ प्रपत्र खरीदे गए थे। जिसमें बृहस्पतिवार को तीन प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किया ब्लॉक प्रमुख चुनाव के लिए राजनैतिक दलों के साथउम्मीदवार अपना नामांकन कराने पहुंचे।और अपनी अपनी जीत का दावा करते नजर आ रहे हैं।रामनगर ब्लॉक प्रमुख पद के बृहस्पतिवार को सर्वप्
Share:
बरेली - ब्लाक प्रमुख चुनाव के लिए राजनैतिक दलों के साथ उम्मीदवार पहुंचे अपना नामांकन कराने।
Read in your preferred language.

आँवला:- बुधवार को चार प्रत्याशियों द्वारा नौ प्रपत्र खरीदे गए थे। जिसमें बृहस्पतिवार को तीन प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किया ब्लॉक प्रमुख चुनाव के लिए राजनैतिक दलों के साथउम्मीदवार अपना नामांकन कराने पहुंचे।और अपनी अपनी जीत का दावा करते नजर आ रहे हैं।रामनगर ब्लॉक प्रमुख पद के बृहस्पतिवार को सर्वप्रथम विजेता सिंह पत्नी मित्रपाल सिंह(पूर्व सदस्य जिलापंचायत)ने स्थानीय भाजपा नेताओं की मौजूदगी में नामांकन कराया।
भाजपा प्रत्याशी नेहा आर्य पत्नी ज्ञानवीर आर्य आंवला सांसद धर्मेन्द्र कश्यप,जिलाध्यक्ष आंवला वीरसिंह पाल व भाजपा के अन्य प्रमुख नेताओं के साथ नांमाकन कराने रामनगर पहुंचींं।नेहा आर्य ने रामनगर पहुंच कर अपना नामांकन कराया और अपनी जीत का दावा किया
आपको अवगत करा दें कि भारतीय जनता पार्टी ने अपना प्रत्याशी नेहा आर्य पत्नी ज्ञानवीर आर्य को घोषित किया है।बिजेता सिंह के साथ भाजपा नेताओं की मौजूदगी आंवला भाजपा टीम में सब कुछ ठीक नहीं होने का इशारा कर रही है।प्रमुख सूत्रों द्वारा बताया गया कि विजेता सिंह के नामांकन के लिए आने के दौरान आंवला जिलाध्यक्ष के खिलाफ नाराजगी भी व्यक्त की गई है।

आज क्षेत्र पंचायत रामनगर में समाजवादी पार्टी की तरफ़ से ब्लॉक प्रमुख पद के लिए नामांकन के लिए श्रीमती शान्ति देवी पत्नी दारा सिंह का सभी क्रांतिकारी समाजवादी साथियों की उपस्थिति में नामांकन कराया गया। जिसमें मुख्य रूप से रामनगर के पूर्व ब्लॉक प्रमुख विज़ेंद्र सिंह यादव, अरविंद यादव जिला पंचायत सदस्य, विधानसभा अध्यक्ष ड़ा. इंद्रपाल सिंह,
इस मौक़े पर विज़ेंद्र सिंह ने कहा हमारे पास 42 सदस्यों का समर्थन और हर हाल में रामनगर पर समाजवादी पार्टी का ब्लॉक प्रमुख बनेगा।

बुधवार को चार प्रत्याशियों द्वारा नौ प्रपत्र खरीदे गए थे।अंत में समाजवादी पार्टी की उम्मीदवार शांति देवी ने अपना नामांकन कराया।इस दौरान विधानसभा अध्यक्ष इन्द्रपाल सिंह यादव,चौधरी बिजेन्द्र सिंह यादव,अरविन्द सिंह यादव आदि लोग प्रमुख रुप से उपस्थित रहे।

रिपोर्टर - परशुराम वर्मा