Monday, 14 September 2026 | 6:17 PM
UP News

बरेली/आँवला - ओवरटेक करते समय दो मोटरसाइकिल आपस में भिड़ी,दो की मौत,दो घायल।

आँवला - रामनगर मऊचंदपुर के बीच दो मोटरसाइकिल आपस में भिड़ गई।हादसे में दो लोगों की मौत हो गई और दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।घायलों के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है जहां उनकी हालत नाजुक बनी हुई है। शिवनगर निवासी थान सिंह(20)पुत्र रामस्वरूप कश्यप निवासी आंवला से मिक्सी ठीक करा कर अपने गांव बापस आ रहा
Share:
बरेली/आँवला - ओवरटेक करते समय दो मोटरसाइकिल आपस में भिड़ी,दो की मौत,दो घायल।
Read in your preferred language.

आँवला - रामनगर मऊचंदपुर के बीच दो मोटरसाइकिल आपस में भिड़ गई।हादसे में दो लोगों की मौत हो गई और दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।घायलों के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है जहां उनकी हालत नाजुक बनी हुई है।

शिवनगर निवासी थान सिंह(20)पुत्र रामस्वरूप कश्यप निवासी आंवला से मिक्सी ठीक करा कर अपने गांव बापस आ रहा था।उसके पीछे मिथुन पुत्र गिरधारी निवासी शिव नगर भी बैठा हुआ था।बही रामनगर की तरफ से जा रहे शाहरुख पुत्र इदरीश निवासी पल्था थाना सिरौली अपने दोस्त तस्लीम पुत्र बालेआलम के साथ मोटरसाइकिल के पार्ट्स लेने आंवला जा रहा था।रामनगर-मऊचंदपुर के बीच रसूलपुर मोड़ के समीप  किसी वाहन को ओवर ट्रैक करने के चक्कर में दोनों बाइकें आपस में भिड़ गई।भिडंत इतनी तेज थी कि दोनों मोटरसाइकिल बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं और सड़क दुर्घटना में थान सिंह और शाहरुख की मौके पर ही मौत हो गई।तथा मिथुन व तस्लीम गंभीर रूप से घायल हो गए।

रिपोर्टर - परशुराम वर्मा