Monday, 14 September 2026 | 6:25 PM
UP News

बरेली/आँवला - ग्राम विकास अधिकारी के घर ताला तोड़कर हजारों की डकैती।

बरेली - ग्राम विकास अधिकारी हेमंत श्याम बरेली जनपद के मजगामा ब्लॉक में कार्यरत हैं हेमंत श्याम बरेली के लाल फाटक अपने मकान में रहते है जबकि हेमंत श्याम बरेली जनपद की तहसील आंवला के रहने वाले हैं हेमंत श्याम 8 जनवरी को लाल फाटक वाले मकान के ताले लगाकर आंवला अपने मकान पर चले गए परिवार के साथ मकर संक्र
Share:
बरेली/आँवला -  ग्राम विकास अधिकारी के घर ताला तोड़कर हजारों की डकैती।
Read in your preferred language.

बरेली - ग्राम विकास अधिकारी हेमंत श्याम बरेली जनपद के मजगामा ब्लॉक में कार्यरत हैं हेमंत श्याम बरेली के लाल फाटक अपने मकान में रहते है जबकि हेमंत श्याम बरेली जनपद की तहसील आंवला के रहने वाले हैं हेमंत श्याम 8 जनवरी को लाल फाटक वाले मकान के ताले लगाकर आंवला अपने मकान पर चले गए परिवार के साथ मकर संक्रांति का त्यौहार मना कर जब 14 जनवरी को वापस लाल फाटक वाले मकान पर पहुंचे तो टूटे ताले देखकर दंग रह गए बताया जा रहा है कि हेमंत श्याम के घर से चोरों ने हजारों का सामान पार कर दिया है बताया गया है कि हेमंत श्याम के घर में रखें ₹27000 चोर चुरा ले गए और लैपटॉप व कीमती सामान भी चोर ले उड़े चोरों ने वारदात को इतनी होशियारी से अंजाम दिया कि घर में लगे सीसीटीवी कैमरे की दिशा बदल कर चोरों ने अंजाम दिया कैमरा को पहले क्षतिग्रस्त किया और उसके बाद चोरी की घटना को अंजाम देकर फरार हो गए जिसकी शिकायत बरेली के थाना कैंट में दे दी गई है।

रिपोर्टर - परशुराम वर्मा