Monday, 14 September 2026 | 9:20 PM
India

बरेली/आँवला - बरसेर से 2 महा पूर्व गायब हुआ बच्चा मिला गौतम बुध नगर ढाबे पर।

आँवला - दो माह पूर्व ग्राम बरसेर सिकंदरपुर से गायब हुआ बालक आज सुरक्षित गौतम बुध्द नगर में मिल गया जिसको लेकर परिजनों में खुशी की लहर आ गई ।गत 22 मई को इन्छीराम का 12 वर्षीय विशाल घर से गायब हो गया था पिता की तहरीर पर पुलिस ने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कर ली थी विशाल ने बताया वह बाहर घूमने की इच्छा स
Share:
बरेली/आँवला - बरसेर से 2 महा पूर्व गायब हुआ बच्चा मिला गौतम बुध नगर ढाबे पर।
Read in your preferred language.

आँवला - दो माह पूर्व ग्राम बरसेर सिकंदरपुर से गायब हुआ बालक आज सुरक्षित गौतम बुध्द नगर में मिल गया जिसको लेकर परिजनों में खुशी की लहर आ गई ।गत 22 मई को इन्छीराम का 12 वर्षीय विशाल घर से गायब हो गया था पिता की तहरीर पर पुलिस ने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कर ली थी विशाल ने बताया वह बाहर घूमने की इच्छा से चला गया और आंवला से ट्रेन में बैठकर गाजियाबाद पहुंच गया फिर वहां से गौतमबुध्द नगर नगर पहुंचा वहाँ थाना सूरजपुर इलाके में चौधरी ढाबे पर गया और अपने को अनाथ बताया जिस पर तरस खाकर उसने मुझे अपने ढावे पर रख लिया । अब दो माह बाद जब मुझे अपने घर की याद आई तब मैंने ढावे के मालिक को असलियत बताकर अपने घर जाने की इच्छा जताई तब मालिक ने फोन करके मेरे परिजनों को बताया । अब विशाल के घर आने पर परिवार में खुशी का माहौल है गुमशुदा बरामद किये हुए बच्चे को थाना प्रभारी अश्विनी कुमार ने विधिक कार्रवाई हेतु सीडब्ल्यूसी के समक्ष पेश किया है।

रिपोर्टर - परशुराम वर्मा