Monday, 14 September 2026 | 7:48 PM
UP News

बरेली - सिरौली थाना क्षेत्र में खेत की रखवाली करने जा रहे किसान को गाड़ी के नीचे डालकर कुचलने का प्रयास।

आंवला - सिरौली के रहने वाले एक किसान को गाड़ी से कुचलने का प्रयास किया गया। सिरौली के मौहल्ला साहूकारा के रहने वाले प्रताप सिंह का खेत सोना गांव के समीप है। वह प्रतिदिन आवारा पशुओं से अपने फसल की रखवाली करने को खेत पर जाता है। प्रताप सिंह ने थाना सिरौली पुलिस को दी तहरीर में बताया की गुरूवार को रात्
Share:
बरेली - सिरौली थाना क्षेत्र में खेत की रखवाली करने जा रहे किसान को गाड़ी के नीचे डालकर कुचलने का प्रयास।
Read in your preferred language.

आंवला - सिरौली के रहने वाले एक किसान को गाड़ी से कुचलने का प्रयास किया गया। सिरौली के मौहल्ला साहूकारा के रहने वाले प्रताप सिंह का खेत सोना गांव के समीप है। वह प्रतिदिन आवारा पशुओं से अपने फसल की रखवाली करने को खेत पर जाता है। प्रताप सिंह ने थाना सिरौली पुलिस को दी तहरीर में बताया की गुरूवार को रात्रि लगभग नौ बजे बह साइकिल से खेत पर जा रहे थे आरोप है कि जैसे ही वह भौड़ू तालाब के समीप पहुंचे तभी पीछे एक कार आई । कार चालक द्वारा आवाज दी गई तभी बह रुक गए । आरोप है की जब कार के पास जा कर देखा तो सोना निवासी एक व्यक्ति बैठा था। इसी दौरान प्रताप सिंह का गलेमान पकड़ कर कार के नीचे डालकर कुचलने का प्रयास किया बा मुश्किल जैसे तैसे करके प्रताप सिंह ने अपनी जान बचाई और इतना ही नहीं प्रताप सिंह का आरोप है कि उसके साथ जाति सूचक शब्दों का भी प्रयोग किया गया और जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। अपनी जान का खतरा बताते हुए प्रताप सिंह ने थाना सिरौली पुलिस को शिकायती पत्र देकर कार्रवाई करने की मांग की है। फिलहाल पुलिस जांच में जुटी है।

रिपोर्टर परशुराम वर्मा