Monday, 14 September 2026 | 9:25 PM
India

बरेली - खंड विकास अधिकारी रामनगर द्वारा क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने समस्याओं को लेकर सौंपा ज्ञापन।

आँवला - ब्लाक रामनगर पर विभिन्न समस्याओं और मांगो को लेकर क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने अपनी समस्याओं का ज्ञापन खंड विकास अधिकारी को सौंपा। इसमें समस्याओं की जल्द निदान की मांग की गई है। रामनगर में विकास खंड कार्यालय में शुक्रवार को प्रधान क्षेत्र पंचायत स्वाभिमान संघ के बैनर तले चंद्रभान पाल के नेतृत्व
Share:
बरेली - खंड विकास अधिकारी रामनगर द्वारा क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने समस्याओं को लेकर सौंपा ज्ञापन।
Read in your preferred language.

आँवला - ब्लाक रामनगर पर विभिन्न समस्याओं और मांगो को लेकर क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने अपनी समस्याओं का ज्ञापन खंड विकास अधिकारी को सौंपा। इसमें समस्याओं की जल्द निदान की मांग की गई है।
रामनगर में विकास खंड कार्यालय में शुक्रवार को प्रधान क्षेत्र पंचायत स्वाभिमान संघ के बैनर तले चंद्रभान पाल के नेतृत्व में शांति पूर्वक ढंग के धरना प्रदर्शन किया गया। एडीओ पंचायत प्रमोद कुमार सक्सेना को नौ सूत्रीय मांगों को लेकर ज्ञापन पत्र दिया गया। ज्ञापन में प्रमुख रूप से क्षेत्र पंचायत सदस्यों को प्रतिवर्ष विकास के लिए 10 लाख रुपए की निधि सुनिश्चित किए जाने, पांच हजार रुपये मानदेय निर्धारित करने, ब्लॉक कार्यालय आने-जाने के लिए पांच सौ रुपए,न्याय पंचायत में जनता से संवाद के लिए कार्यालय उपलब्ध कराये जाने,दुर्घटना बीमा व पेंशन दिलाए जाने की मांगे शामिल हैं। इस दौरान चंद्रभान पाल, राहुल गौड़, वीरपाल सिंह, तेजपाल सिंह, राजेश, विश्राम सिंह, कमलेश व अंगन लाल मौजूद रहे। क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने एडीओ पंचायत प्रमोद कुमार सक्सेना को ज्ञापन सौंपा।

रिपोर्टर - परशुराम वर्मा