Monday, 14 September 2026 | 9:20 PM
India

बहराइच :सारे काम छोड़ दो, सबसे पहले वोट दो- जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ दिनेश चंद्र

बहराइच : 1 फरवरी इनफॉरमेशन टेक्नोलॉजी के युग में लोगो विशेषकर युवक-युवतियों के बीच संचार के सशक्त माध्यम के तौर पर व्हाट्सएप, फेसबुक, इंस्टाग्राम इत्यादि की लोकप्रियता के सहारे विधानसभा सम्मान निर्वाचन 2022 में जनपद के शत-प्रतिशत मतदाताओं विशेषकर युवा मतदाताओं को मतदान के लिए प्रेरित करने के उद्देश्
Share:
बहराइच :सारे काम छोड़ दो, सबसे पहले वोट दो- जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ दिनेश चंद्र
Read in your preferred language.
बहराइच : 1 फरवरी इनफॉरमेशन टेक्नोलॉजी के युग में लोगो विशेषकर युवक-युवतियों के बीच संचार के सशक्त माध्यम के तौर पर व्हाट्सएप, फेसबुक, इंस्टाग्राम इत्यादि की लोकप्रियता के सहारे विधानसभा सम्मान निर्वाचन 2022 में जनपद के शत-प्रतिशत मतदाताओं विशेषकर युवा मतदाताओं को मतदान के लिए प्रेरित करने के उद्देश्य मतदाता शिक्षा एवं निर्वाचन सहभागिता स्वीप कार्यक्रम अंतर्गत कलेक्ट्रेट प्रांगण मैं सेल्फी पॉइंट स्थापित किया गया है कलेक्ट्रेट प्रांगण में डीएम चैम्बर के समूह स्थापित किए गए सेल्फी प्वाइंट का जिला अधिकारी डॉक्टर दिनेश चंद्र ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक केशव कुमार चौधरी के साथ उद्घाटन किया तथा सेल्फी ली इसके पश्चात डीएम ने सेल्फी प्वाइंट पर इंद्रधनुषी रंगों से उकेरी गई मतदाता जागरूकता रंगोली का अवलोकन करते हुए मौजूद ।अधिकारियों के राजस्व अधिकारी अवधेश कुमार मिश्रा, अपर पुलिस अधीक्षक नगर कुंवर धनंजय सिंह, पुलिस क्षेत्राधिकारी नगर विनय कुमार त्रिवेदी, परियोजना निदेशक डीआरडीए अनिल कुमार सिंह, जिला खाद्य विपणन अधिकारी संजीव कुमार सिंह, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अजय कुमार, पीओ टूटा संजय कुमार सिंह जिला कृषि अधिकारी सतीश कुमार पांडे व अन्य अधिकारियों के साथ फोटो भी खिंचवाई इस अवसर पर कवित्री प्रतिमा मिश्रा या रश्मि प्रभाकर द्वारा मतदाता जागरूकता पर आधारित काव्य रचनाएं प्रस्तुत की गई जिलाधिकारी डॉ दिनेश चंद्र जनपद वासियों से अपील की टीकाकरण के सुरक्षा कवच के साथ 27 फरवरी 2022 को अपने मताधिकार का प्रयोग करें ताकि जनपद में 80% मतदान के लक्ष्य को प्राप्त किया जा सके।