Monday, 14 September 2026 | 6:19 PM
UP News

बहराइच: पुलिस की चलती जीप से लगा दी छलांग

लखनऊ से गिरफ्तार करके बहराइच ले जाया जा रहा छात्रा से छेड़छाड़ का आरोपी बाराबंकी में पुलिस की चलती जीप से कूद गया। पुलिस ने घायल आरोपी को ट्रामा सेंटर पहुंचाया। गुरुवार को इलाज के बाद बहराइच पुलिस उसे ले गई। अमीनाबाद के मौलवीगंज निवासी मोहम्मद तालीम के खिलाफ बहराइच के दरगाह थाने में रिपोर्ट दर्ज है। प
Share:
Read in your preferred language.

लखनऊ से गिरफ्तार करके बहराइच ले जाया जा रहा छात्रा से छेड़छाड़ का आरोपी बाराबंकी में पुलिस की चलती जीप से कूद गया। पुलिस ने घायल आरोपी को ट्रामा सेंटर पहुंचाया। गुरुवार को इलाज के बाद बहराइच पुलिस उसे ले गई।

अमीनाबाद के मौलवीगंज निवासी मोहम्मद तालीम के खिलाफ बहराइच के दरगाह थाने में रिपोर्ट दर्ज है। पुलिस काफी समय से उसकी तलाश कर रही थी। बुधवार को पुलिस को उसकी लोकेशन लखनऊ मिली। इस पर बहराइच पुलिस उसे घर से गिरफ्तार कर ले जा रही थी। दरगाह थाने के इंस्पेक्टर मनोज सिंह ने बताया कि पुलिस तालीम को लेकर आ रही थी। बाराबंकी में अचानक उसने चलती जीप से छलांग लगा दी। इंस्पेक्टर मनोज सिंह ने बताया कि बहराइच की एक लड़की लखनऊ से एमबीए की पढ़ाई कर रही है। आरोपी तालीम भी छात्रा के साथ पढ़ रहा था। उसने छात्रा की फोटो एडिट करके उसे ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया। इसी मामले में एक बार गिरफ्तार भी हुआ था। लेकिन जेल से छूटने के बाद फिर लड़की के पिता से रुपए की डिमांड करने लगा। इस पर उनकी तरफ से रिपोर्ट दर्ज करवाई गई थी।​​​

सवांददाता: अनिल मौर्य