Monday, 14 September 2026 | 8:44 PM
India

बहराइच: सहकारिता मंत्री का मोतीपुर ननिहाल में हुआ भव्य स्वागत

सहकारिता मंत्री मुकुट बिहारी वर्मा के मोतीपुर स्थित ननिहाल में आगमन पर भव्य स्वागत समारोह का आयोजन किया गया। सहकारिता मंत्री के भाई इन्द्रकुमार वर्मा ने मंत्री का माल्यार्पण एवं अंगवस्त्र भेंट कर स्वागत किया वही मंत्री की जीवनी "माटी से मुकुट तक" के लेखक अवधेश वर्मा ने सहकारिता मंत्री के अपने घर आगम
Share:
बहराइच: सहकारिता मंत्री का मोतीपुर ननिहाल में हुआ भव्य स्वागत
Read in your preferred language.
सहकारिता मंत्री मुकुट बिहारी वर्मा के मोतीपुर स्थित ननिहाल में आगमन पर भव्य स्वागत समारोह का आयोजन किया गया। सहकारिता मंत्री के भाई इन्द्रकुमार वर्मा ने मंत्री का माल्यार्पण एवं अंगवस्त्र भेंट कर स्वागत किया वही मंत्री की जीवनी "माटी से मुकुट तक" के लेखक अवधेश वर्मा ने सहकारिता मंत्री के अपने घर आगमन पर कहा कि यह हमारे लिए सौभाग्य की बात है। अवधेश वर्मा ने मंत्री को स्मृति चिन्ह एवं अंगवस्त्र भेंट कर उनका स्वागत किया। वही पारिवारिक सदस्य प्रवीण वर्मा ने मंत्री सुपुत्र व नवनिर्वाचित ब्लाक प्रमुख अभिषेक सौरभ वर्मा का माल्यापर्ण कर स्वागत किया। मंत्री सुपुत्र विधानसभा संयोजक कैसरगंज गौरव वर्मा का भी अंगवस्त्र भेंट कर स्वागत किया गया। सहकारिता मंत्री का निजी दौरे पर अपने ननिहाल आगमन हुआ था। इस मौके पर संघ के जिला सह जिला संघचालक बाबूलाल शर्मा, जिला सेवा प्रमुख सुरेश वर्मा, खण्ड कार्यवाह अमरेन्द्र वर्मा, खण्ड सेवा प्रमुख रामसिंह वर्मा, राजेश गुप्ता, संदीप वर्मा, रविन्द्र वर्मा, कैप्टन संतराम वर्मा, पवन वर्मा समेत परिवार के सभी लोग उपस्थित रहे। द दस्तक 24 जिला ब्यूरो चीफ अनिल कुमार मौर्य