Monday, 14 September 2026 | 9:27 PM
India

बहराइच:विद्यालय मर्जर के विरोध में 'अपनी जनता पार्टी' का प्रदर्शन, राज्यपाल को सौंपा ज्ञापन।

बहराइच:(द दस्तक 24 न्यूज़) 08 जुलाई 2025 बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा संचालित स्कूल मर्जर नीति के खिलाफ आज 'अपनी जनता पार्टी' ने बहराइच में नगर मजिस्ट्रेट कार्यालय पर जोरदार प्रदर्शन किया। पार्टी के जिला अध्यक्ष श्री संजीव मौर्य के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने महामहिम राज्यपाल महोदय को संबोधित ज्ञाप
Share:
बहराइच:विद्यालय मर्जर के विरोध में 'अपनी जनता पार्टी' का प्रदर्शन, राज्यपाल को सौंपा ज्ञापन।
Read in your preferred language.

बहराइच:(द दस्तक 24 न्यूज़) 08 जुलाई 2025 बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा संचालित स्कूल मर्जर नीति के खिलाफ आज 'अपनी जनता पार्टी' ने बहराइच में नगर मजिस्ट्रेट कार्यालय पर जोरदार प्रदर्शन किया। पार्टी के जिला अध्यक्ष श्री संजीव मौर्य के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने महामहिम राज्यपाल महोदय को संबोधित ज्ञापन नगर मजिस्ट्रेट को सौंपा। ज्ञापन में स्कूलों के मर्जर (एकीकरण) के फैसले को तत्काल प्रभाव से रद्द करने की मांग की गई।

ज्ञापन में उल्लेख किया गया कि प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालयों का मर्जर न केवल शिक्षा विरोधी है, बल्कि यह भारत के संविधान के अनुच्छेद 21(ए) (शिक्षा का अधिकार अधिनियम, 2009) और अनुच्छेद 46 (नीति निर्देशक तत्व – सामाजिक न्याय) की स्पष्ट अवहेलना है। मर्जर के चलते बच्चों को 3-5 किलोमीटर दूर स्थित अन्य विद्यालयों में जाना पड़ेगा, जिससे खासकर ग्रामीण क्षेत्रों में बच्चों की ड्रॉपआउट दर में भारी वृद्धि हो सकती है।

श्री संजीव मौर्य ने कहा कि "सरकार द्वारा ‘बेटी पढ़ाओ, बेटी बढ़ाओ’ जैसे नारों के उलट यह नीति खासकर बालिकाओं की शिक्षा के अधिकार का उल्लंघन करती है। इतनी दूर पढ़ने भेजना ग्रामीण अभिभावकों के लिए व्यावहारिक नहीं होगा, जिससे बड़ी संख्या में बच्चियां स्कूल छोड़ने को मजबूर होंगी।"

इस मौके पर श्री दिनेश यादव, श्री राम शरण आर्या, श्री कृष्ण कुमार मौर्य सहित कई पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे। सभी ने सरकार से मर्जर नीति को वापस लेने की अपील करते हुए कहा कि "अपनी जनता पार्टी शिक्षा, अधिकार और जनहित के मुद्दों पर सदैव संघर्षरत रहेगी।"

इस विरोध प्रदर्शन ने स्थानीय प्रशासन और आमजन का ध्यान इस गंभीर मुद्दे की ओर खींचा है, और उम्मीद जताई जा रही है कि सरकार जल्द ही इस पर सकारात्मक निर्णय लेगी।