Monday, 14 September 2026 | 6:22 PM
UP News

बरेली-कान्हा गौशाला का निरीक्षण करने पहुंचे बहोरन लाल मौर्य

टांडा/ भोजीपुरा (बरेली )---नगर पंचायत धौरा टांडा द्वारा संचालित कान्हा गौशाला का आज अचानक निरीक्षण करने भोजीपुरा क्षेत्र भाजपा विधायक बहोरन लाल मौर्य पहुंचे जहां उन्होंने गोवंश को हरा चारा न मिलने तथा ठंड से पर्याप्त मात्रा में उनका बचाव ना होना पाया जिस पर उन्होंने जिलाधिकारी बरेली व एडीएम से फोन प
Share:
बरेली-कान्हा गौशाला का निरीक्षण करने पहुंचे बहोरन लाल मौर्य
Read in your preferred language.

टांडा/ भोजीपुरा (बरेली )---नगर पंचायत धौरा टांडा द्वारा संचालित कान्हा गौशाला का आज अचानक निरीक्षण करने भोजीपुरा क्षेत्र भाजपा विधायक बहोरन लाल मौर्य पहुंचे जहां उन्होंने गोवंश को हरा चारा न मिलने तथा ठंड से पर्याप्त मात्रा में उनका बचाव ना होना पाया जिस पर उन्होंने जिलाधिकारी बरेली व एडीएम से फोन पर बात कर गौशाला की अव्यवस्था दर्शाते हुए ईओ के विरुद्ध कार्रवाई को कहा और अपने स्तर से भी पत्र शासन को भेजने की बात कही " जब हमने इस बाबत अधिशासी अधिकारी देवेंद्र प्रताप गौतम का पक्ष जानना चाहा तो उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि गोवंश के रखरखाव में पूरी सावधानी बरतते हुए उनको भूसा, चोकर, गुड़ खिलाया जा रहा है हरा चारा उगाया जा रहा है जो जल्दी उनको उपलब्ध कराया जाएगा ठंड से बचाव हेतु उनको झूल पहनाया गया है गौशाला के मार्ग के लिए टेंडर जारी किया जा चुका है प्रक्रिया पूरी होते ही गौशाला पर रोड डलवा दिया जाएगा इसके अलावा व्यवस्था बेहतर से बेहतर रहे यह हमारा प्रयास जारी है " विधायक के साथ जिला पंचायत सदस्य महिपाल गंगवार ,भाजपा मंडल अध्यक्ष राज कुमार द्विवेदी, पूर्व अध्यक्ष पंडित सूरज पाल शर्मा ,पूर्व सभासद तेजपाल गंगवार आदि उपस्थित थे _