Monday, 14 September 2026 | 6:24 PM
UP News

बदायूं : ममता शाक्य ने नारी शक्ति महिला स्वयं सहायता समूह की बैठक में हिस्सा लिया

बदायूं :बिल्सी क्षेत्र के गाँव अम्बियापुर में नारी शक्ति महिला स्वयं सहायता समूह की बैठक आयोजित की गई जिसमें बदायूँ की बार्ड संख्या 29 बाँस बरौलिया से जिला पंचायत सदस्य ममता शाक्य ने बैठक में हिस्सा लिया। श्रीमती शाक्या ने महिलाओं को आत्मनिर्भर स्वावलंबी बनने पर बल दिया और कहा कि प्रत्येक महिला अपने
Share:
Read in your preferred language.

बदायूं :बिल्सी क्षेत्र के गाँव अम्बियापुर में नारी शक्ति महिला स्वयं सहायता समूह की बैठक आयोजित की गई जिसमें बदायूँ की बार्ड संख्या 29 बाँस बरौलिया से जिला पंचायत सदस्य ममता शाक्य ने बैठक में हिस्सा लिया।

श्रीमती शाक्या ने महिलाओं को आत्मनिर्भर स्वावलंबी बनने पर बल दिया और कहा कि प्रत्येक महिला अपने ही घर पर सिलाई कढ़ाई कटाई बुनाई एवं ब्यूटी पार्लर जैसे व्यवसाय डाल कर आय के साधन बना सकती हैं। जिससे वह अच्छे से अपना घर चला सकती हैं। उन्होंने कहा कि हमसभी को मिलकर वाल विवाह को रोकना चाहिय। प्रत्येक महिला को शिक्षा, स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान देना चाहिए। नारी इस समाज की आर्किटेक्ट है। शसक्त एवं शिकक्षित नारी किसी भी समय कहीं भी कोई स्तिथी का सामना वहादुरी से कर सकती हैं। प्रत्येक महिला को सदैव प्रसन्न रहना चाहिए। इस मौके पर सरिता शाक्य, ममता शाक्य, राजबाला, मंजू शारदा, मोरश्री कांति देवी, शीला देवी, वैजंती, ऋतु शाक्य आदि मौजूद रहीं।