Monday, 14 September 2026 | 9:21 PM
Entertainment

अनेरी वजानी का बर्थडे रूपाली गांगुली ने मनाया

टीवी सीरियल अनुपमा (Anupama) में मालविका का रोल निभाने वाली एक्ट्रेस अनेरी वजानी के लिए आज का दिन बेहद ही खास है। अनेरी वजानी आज अपना 28वां जन्मदिन (Aneri Vajani Birthday) सेलिब्रेट कर रही हैं। बीती रात ही अनुपमा की लीड एक्ट्रेस ने अपने बाकी को-स्टार्स के साथ मिलकर अनेरी वजानी का जन्मदिन मनाया। इस द
Share:
अनेरी वजानी का बर्थडे रूपाली गांगुली ने मनाया
Read in your preferred language.

टीवी सीरियल अनुपमा (Anupama) में मालविका का रोल निभाने वाली एक्ट्रेस अनेरी वजानी के लिए आज का दिन बेहद ही खास है। अनेरी वजानी आज अपना 28वां जन्मदिन (Aneri Vajani Birthday) सेलिब्रेट कर रही हैं। बीती रात ही अनुपमा की लीड एक्ट्रेस ने अपने बाकी को-स्टार्स के साथ मिलकर अनेरी वजानी का जन्मदिन मनाया। इस दौरान उनके पति अश्विन के वर्मा भी जश्न में शामिल हुए। अनेरी वजानी के बर्थडे सेलिब्रेशन (Aneri Vajani Birthday Celebration) के दौरान आशीष मेहरोत्रा, अल्पना बुच और गौरव खन्ना भी नजर आएं। रूपाली गांगुली ने इस सेलिब्रेशन की झलक सोशल मीडिया पर दिखा दी है। तस्वीरों के सामने आते ही अनुपमा के अनुज (Anuj Kapadia) को बड़ा झटका लग गया है। वहीं इस पार्टी से कई सितारे भी गायब ही नजर आए।
अनेरी वजानी के बर्थडे सेलिब्रेशन की तस्वीरों (Aneri Vajani Birthday Pics) को शेयर करते हुए रूपाली गांगुली ने कैप्शन में लिखा है, 'कीमती लोग…हैप्पी हैप्पी अनेरी…।' तस्वीरों पर कॉमेंट करते हुए अनेरी ने रूपाली का शुक्रिया अदा किया है। वहीं अनुज का रोल निभाने वाले कलाकार गौरव चोपड़ा ने ऐसा कॉमेंट किया है कि अब हर कोई इसी की चर्चा कर रहा है। दरअसल लॉफिंग इमोजी शेयर करके गौरव खन्ना ने लिखा है, 'मुझे पिक में से किसने काटा?' गौर किया जाए तो गौरव सिर्फ दो तस्वीरों में ही नजर आ रहे हैं। अनेरी वजानी के बर्थडे सेलिब्रेशन से सुधांशु पांडे, मदालसा शर्मा, निधि शाह, मुस्कान बामने, तस्नीम शेख और पारस कलनावत गायब ही दिखें। अब यह तो रूपाली ही बता सकती हैं कि इन कलाकारों को उन्होंने खुद नहीं बुलाया या फिर बिजी शेड्यूल के चलते ये सितारे अनेरी की बर्थडे पार्टी में शामिल नहीं हो पाए। वैसे कुछ समय पहले इस खबर को खूब हवा मिली थी कि ऑफस्क्रीन सुधांशु, मदालसा और पारस समेत कई लोगों से अनुपमा एक्ट्रेस रूपाली की बनती ही नहीं है।