Monday, 14 September 2026 | 9:22 PM
India

अमरिंदर का इस्तीफा:कांग्रेस के साथ 24 साल की दूसरी सियासी पारी खत्म

कैप्टन अमरिंदर सिंह का कांग्रेस में 24 साल का सियासी सफर खत्म हाे गया। कांग्रेस के साथ अमरिंदर की यह दूसरी पारी थी। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से उनका इस्तीफा स्वीकार कर लिया है। पार्टी के महासचिव केसी वेणुगोपाल ने इसकी जानकारी दी। अमरिंदर ने मंगलवार शाम को अपना इस्त
Share:
अमरिंदर का इस्तीफा:कांग्रेस के साथ 24 साल की दूसरी सियासी पारी खत्म
Read in your preferred language.

कैप्टन अमरिंदर सिंह का कांग्रेस में 24 साल का सियासी सफर खत्म हाे गया। कांग्रेस के साथ अमरिंदर की यह दूसरी पारी थी। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से उनका इस्तीफा स्वीकार कर लिया है। पार्टी के महासचिव केसी वेणुगोपाल ने इसकी जानकारी दी। अमरिंदर ने मंगलवार शाम को अपना इस्तीफा भेजा था, जिसे बुधवार देर रात स्वीकार कर लिया गया।

नवजोत सिद्धू को पंजाब कांग्रेस प्रधान बनाने के बाद कैप्टन अमरिंदर सिंह को सीएम की कुर्सी से हटा दिया गया, जिसके बाद वह पार्टी से नाराज हो गए थे। 18 सितंबर को उन्होंने सीएम पद से इस्तीफा दिया था। इसके बाद अमरिंदर दिल्ली गए और वहां केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल से बात की। इसी दौरान उन्होंने कहा था कि अब वो कांग्रेस में नहीं रहेंगे।

कैप्टन अमरिंदर सिंह ने 1965 की जंग के बाद भारतीय सेना छोड़ी थी। इसके बाद 1977 में कांग्रेस जॉइन की। कांग्रेस से वह 1980 में लोकसभा चुनाव लड़कर सांसद बनें। अप्रैल 1984 में उन्होंने ऑपरेशन ब्लू स्टार के विरोध में कांग्रेस छोड़ दी थी। 1997 में कैप्टन अमरिंदर सिंह ने फिर कांग्रेस जॉइन की। अब 2021 में उन्होंने फिर कांग्रेस छोड़ दी।