Monday, 14 September 2026 | 6:19 PM
UP News

इलाहाबाद हाईकोर्ट को मिले दो नए न्यायाधीश

इलाहाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 08 सितम्बर 2025 इलाहाबाद हाईकोर्ट को दो नए न्यायाधीश मिले हैं। राष्ट्रपति ने संविधान के अनुच्छेद 217(1) के तहत अपनी शक्ति का उपयोग करते हुए अमिताभ कुमार राय और राजीव लोचन शुक्ला को न्यायाधीश नियुक्त किया है। क़ानून एवं न्याय मंत्रालय, भारत सरकार की ओर से जारी अधिसूचना के
Share:
इलाहाबाद हाईकोर्ट को मिले दो नए न्यायाधीश
Read in your preferred language.

इलाहाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 08 सितम्बर 2025 इलाहाबाद हाईकोर्ट को दो नए न्यायाधीश मिले हैं। राष्ट्रपति ने संविधान के अनुच्छेद 217(1) के तहत अपनी शक्ति का उपयोग करते हुए अमिताभ कुमार राय और राजीव लोचन शुक्ला को न्यायाधीश नियुक्त किया है।

क़ानून एवं न्याय मंत्रालय, भारत सरकार की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार, दोनों न्यायाधीश अपनी-अपनी जिम्मेदारी का कार्यभार संभालने की तिथि से पदभार ग्रहण करेंगे। यह अधिसूचना 6 सितंबर 2025 को जारी की गई है।

नई नियुक्तियों के साथ इलाहाबाद हाईकोर्ट में न्यायिक कार्यवाही की गति और मजबूती बढ़ने की उम्मीद जताई जा रही है। उल्लेखनीय है कि इलाहाबाद हाईकोर्ट देश का सबसे बड़ा हाईकोर्ट है, जहां लंबित मामलों की संख्या अधिक होने के कारण नए न्यायाधीशों की नियुक्ति लंबे समय से आवश्यक मानी जा रही थी।

न्यायपालिका और विधिक विशेषज्ञों का मानना है कि इन नियुक्तियों से न केवल न्याय वितरण की प्रक्रिया तेज़ होगी, बल्कि आमजन को समय पर न्याय दिलाने की दिशा में भी महत्वपूर्ण कदम साबित होगा।