Monday, 14 September 2026 | 9:18 PM
Entertainment

आलिया भट्ट ‘पुष्पा’ स्टार अल्लू अर्जुन के साथ काम करना चाहती हैं

साउथ के सुपरस्टार अल्लू अर्जुन अपनी फिल्म पुष्पा की शानदार सफलता के बाद उनके साथ कई बॉलीवुड अभिनेत्री काम करने की इच्छा जता चुकी हैं। अब बॉलीवुड की गंगूबाई आलिया भट्ट ने अल्लू अर्जुन के साथ काम करने के इच्छा जताई है। इंडिया टु डे की रिपोर्ट के अनुसार आलिया ने कहा, ‘मेरे पूरे परिवार ने पुष्पा को देखा
Share:
आलिया भट्ट ‘पुष्पा’ स्टार अल्लू अर्जुन के साथ काम करना चाहती हैं
Read in your preferred language.

साउथ के सुपरस्टार अल्लू अर्जुन अपनी फिल्म पुष्पा की शानदार सफलता के बाद उनके साथ कई बॉलीवुड अभिनेत्री काम करने की इच्छा जता चुकी हैं। अब बॉलीवुड की गंगूबाई आलिया भट्ट ने अल्लू अर्जुन के साथ काम करने के इच्छा जताई है।

इंडिया टु डे की रिपोर्ट के अनुसार आलिया ने कहा, ‘मेरे पूरे परिवार ने पुष्पा को देखा है और अल्लू अर्जुन के फैन बन गए हैं। वो मुझसे पूछ रहे हैं’, कि ‘मुझे उनके साथ जोड़ी बनाने का मौका कब मिलेगा। जैसा कि वे मुझे घर पर आलू कहते हैं, वो पूछ रहे हैं, आलू आप अल्लू के साथ कब काम करेंगे अगर मुझे उनके साथ काम करने का मौका मिला तो मुझे खुशी होगी।’
बता दें, आलिया भट्ट संजय लीला भंसाली के निर्देशन में बनी ये फिल्म गंगूबाई काठियावाड़ी में नजर आने वाली हैं। फिल्म में आलिया माफिया क्वीन गंगूबाई का किरदार निभा रही हैं। फिल्म में आलिया के अलावा अजय देवगन, विजय राज और हुमा कुरैशी भी अहम किरदार निभाती हुई नजर आएंगी। ये फिल्म मशहूर लेखक हुसैन जैदी की किताब माफिया क्वीन के एक अध्याय पर आधारित है। ये फिल्म 25 फरवरी, 2022 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

वहीं, बात अगर उनके वर्कफ्रंट की करें तो वो इस साल बैक टू बैक कई फिल्मों में नजर आने वाली हैं। अभिनेत्री आलिया भट्ट गंगूबाई काठियावाड़ी के अलावा एसएस राजामौली के निर्देशन में बनी फिल्म आरआरआर में साउथ के स्टार जूनियार एनटीआर और राम चरण के साथ लीड सीता के किरदार में नजर आने वाली हैं। आरआरआर एक पीरियड फिल्म है, जो दो स्वतंत्रता सेनानियों पर आधारित है। साथ ही अभिनेता अयान मुखर्जी की फिल्म ब्रह्मास्त्र में अपने रुमर्ड ब्वॉयफ्रेंड रणबीर कपूर के साथ नजर आने वाली हैं। साथ ही वो रॉकी और रानी की प्रेम कहानी में भी रणवीर सिंह के साथ मुख्य किरदार में नजर आने वाली हैं।