एक्ट्रेस आलिया भट्ट ने अपने और पति रणबीर कपूर से जुड़े एक नए किस्से का खुलासा किया है। दरअसल आलिया ने रेड सी फिल्म फेस्टिवल के तीसरे सेशन में बातचीत के दौरान बताया कि पति रणबीर कपूर के साथ उनकी पहली मुलाकात 9 साल की उम्र में हुई थी। उस वक्त आलिया 9 साल की थीं और रणबीर 19 साल के थे।दरअसल आलिया ने संजय लीला भंसाली के एक प्रोजेक्ट में चाइल्ड आर्टिस्ट का काम किया था। उसी प्रोजेक्ट में रणबीर असिस्टेंट डायरेक्टर थे।आलिया ने बताया कि मैं 9 साल की थी। मैंने उन्हें देखा लेकिन बात नहीं की थी। उस दौरान एक तस्वीर भी खिंचवाई गई थी जो अब तक मेरे पास है। एक्ट्रेस ने बताया कि उस वक्त रणबीर एक्टर नहीं थे इसलिए मैं उनकी तरफ देख भी नहीं रही थी। मेरा पूरा ध्यान संजय लीला भंसाली पर था क्योंकि वह मुझे शुरू से पसंद हैं।आलिया का कहना है कि उनकी मां उन्हें भंसाली के कहने पर वहां लेकर गई थीं। आलिया ने अपने एक पुराने इंटरव्यू में बताया था कि इंडस्ट्री में आने के बाद से ही रणबीर कपूर उनके क्रश थे। वह हमेशा से उनसे शादी करना चाहती थीं।
बता दें कि रणबीर और आलिया को बॉलीवुड का पावर कपल कहा जाता है। कपल शादी के एक साल के अंदर ही पेरेंट्स बन गए थे। रणबीर और आलिया की शादी पिछले साल 14 अप्रैल 2022 को हुई थी। शादी को काफी प्राइवेट रखा गया था और इसमें परिवार से जुड़े सदस्य और कुछ अन्य लोग ही शामिल हुए थे।शादी होने से पहले दोनो ने करीब 5 साल एक दूसरे को डेट किया था। ब्रह्मास्त्र के सेट पर दोनों की नजदीकियां बढ़ी थी। आलिया भट्ट ने 6 नवंबर 2022 को अपनी बेटी को जन्म दिया।
Entertainment
आलिया भट्ट ने अपने और पति रणबीर कपूर से जुड़े एक नए किस्से का खुलासा किया
एक्ट्रेस आलिया भट्ट ने अपने और पति रणबीर कपूर से जुड़े एक नए किस्से का खुलासा किया है। दरअसल आलिया ने रेड सी फिल्म फेस्टिवल के तीसरे सेशन में बातचीत के दौरान बताया कि पति रणबीर कपूर के साथ उनकी पहली मुलाकात 9 साल की उम्र में हुई थी। उस वक्त आलिया 9 साल की थीं और रणबीर 19 साल के थे।दरअसल आलिया ने संज
Read in your preferred language.