Monday, 14 September 2026 | 10:10 PM
Entertainment

दहेज को अक्षय कुमार ने बताया वसूली, इसे गिफ्ट और संकल्प भी कहते हैं कुछ लोग

अक्षय कुमार की फिल्म रक्षाबंधन शुक्रवार को रिलीज हो रही है। फिल्म भाई-बहन के रिश्ते पर आधारित है और रक्षाबंधन के मौके पर ही रिलीज हो रही है। फिल्म में अक्षय एक आदमी का किरदार निभा रहे हैं जिसकी 4 बहने हैं और उसके पास उन बहनों की शादी की जिम्मेदारी है। लेकिन उनकी शादी होने में काफी दिक्कतें आती हैं।
Share:
दहेज को अक्षय कुमार ने बताया वसूली, इसे गिफ्ट और संकल्प भी कहते हैं कुछ लोग
Read in your preferred language.

अक्षय कुमार की फिल्म रक्षाबंधन शुक्रवार को रिलीज हो रही है। फिल्म भाई-बहन के रिश्ते पर आधारित है और रक्षाबंधन के मौके पर ही रिलीज हो रही है। फिल्म में अक्षय एक आदमी का किरदार निभा रहे हैं जिसकी 4 बहने हैं और उसके पास उन बहनों की शादी की जिम्मेदारी है। लेकिन उनकी शादी होने में काफी दिक्कतें आती हैं। अब अक्षय ने फिल्म की रिलीज से पहले एक इंटरव्यू के दौरान दहेज को लेकर बात की है। उन्होंने बताया कि इस फिल्म के जरिए बताया जाएगा कि भारत में कैसे आज भी दहेज मांगा जाता है।
उन्होंने यह भी कहा कि दहेज, वसूली की तरह है। अक्षय ने कहा, 'हम इस बात को नजरअंदाज नहीं कर सकते कि आज भी भारत में दहेज मांगा जाता है। इसकी कई लेयर हैं। कुछ दहेज को गिफ्ट कहते हैं तो कुछ संकल्प। इसके कई नाम हैं। कोई कहता है कि उन्हें शादी ग्रैंड चाहिए। तो मैं तो इसे वसूली कहता हूं। एक पिता और एक भाई अपनी क्षमता से ज्यादा शादी पर खर्चे करते हैं।'

अक्षय ने रक्षाबंधन को एक सेंसिटिव फिल्म भी कहा है। उन्होंने कहा कि इस सब्जेक्ट पर ज्यादा फिल्में नहीं बनती हैं। अगर 5 या 10 प्रतिशत लोग भी फिल्में देखते हैं और इससे लोगों को मैसेज मिलता है तो मुझे लगेगा कि मैंने सबसे बड़ी फिल्म बनाई है।