Monday, 14 September 2026 | 9:21 PM
India

अखिलेश का दावा हवा-हवाई, PM मोदी-CM योगी के बयान से जनता प्रभावित : मंत्री धर्मपाल सिंह

घोसी विधानसभा सीट पर उप चुनाव 5 सितंबर को होगा। जबकि वोटों की गिनती 8 सितंबर को होगी। लोकसभा चुनाव से पहले भाजपा इसे 2024 का सेमीफाइनल मान रही है। घोसी विधानसभा सीट पर होने वाले उप चुनाव को लेकर कैबिनेट मंत्री धर्मपाल सिंह से खास बातचीत की, उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव चुनाव में जीत के लिए हवा हवाई द
Share:
अखिलेश का दावा हवा-हवाई, PM मोदी-CM योगी के बयान से जनता प्रभावित : मंत्री धर्मपाल सिंह
Read in your preferred language.

घोसी विधानसभा सीट पर उप चुनाव 5 सितंबर को होगा। जबकि वोटों की गिनती 8 सितंबर को होगी। लोकसभा चुनाव से पहले भाजपा इसे 2024 का सेमीफाइनल मान रही है। घोसी विधानसभा सीट पर होने वाले उप चुनाव को लेकर कैबिनेट मंत्री धर्मपाल सिंह से खास बातचीत की,
उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव चुनाव में जीत के लिए हवा हवाई दावे करते हैं। पीएम मोदी और सीएम योगी के बयान से जनता प्रभावित है। पहले की सरकारों में कसाइयों को देखकर गाय कापंती थी, आज गाय को देखकर कसाई कांपते है। उपचुनाव में मुसलमान भी भाजपा को वोट देने के लिए मन बना चुका है।
घोसी का उपचुनाव भाजपा के पक्ष में होगा। इसका चुनाव से सरकार पर कोई फर्क नहीं पड़ता है। उपचुनाव विकास के लिए हो रहा है। वहां की जनता दोबारा फैसला लेगी। उसे विकास पसंद है या फिर विनाश पसंद है। सपा अपराध और विनाश को संरक्षण देने का काम करती है। योगी सरकार की दो प्राथमिकताएं है। पहले विकास और दूसरा जनता की सुरक्षा करना। घोसी का चुनाव सिर्फ विकास पर होगा। भाजपा प्रत्याशी की रिकॉर्ड मतों से जीत होगी।