Monday, 14 September 2026 | 6:24 PM
UP News

मैनपुरी की आवास विकास कालोनी के बूथ पर भिड़े भाजपा तथा सपा के एजेंट

विधानसभा चुनाव के तीसरे चरण के मतदान में संवेदनशील जिला माने जाने वाले मैनपुरी में भारतीय जनता पार्टी तथा समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं में झड़प जारी है। मैनपुरी के आवास विकास कालोनी में बने बूथ पर सपा और भाजपा एजेंट के बीच विवाद हो गया। इनके बीच मारपीट की नौबत आने से पहले पैरामिलिट्री के जवानों न
Share:
मैनपुरी की आवास विकास कालोनी के बूथ पर भिड़े भाजपा तथा सपा के एजेंट
Read in your preferred language.

विधानसभा चुनाव के तीसरे चरण के मतदान में संवेदनशील जिला माने जाने वाले मैनपुरी में भारतीय जनता पार्टी तथा समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं में झड़प जारी है। मैनपुरी के आवास विकास कालोनी में बने बूथ पर सपा और भाजपा एजेंट के बीच विवाद हो गया। इनके बीच मारपीट की नौबत आने से पहले पैरामिलिट्री के जवानों ने हल्का बल प्रयोग कर दोनों पार्टी के समर्थकों को खदेड़ दिया। इसके साथ ही मतदान केन्द्र के आसपास गली में खड़े लोगों को घरों के अंदर जाने का निर्देश दिया। यहां पर फर्जी मतदान की शिकायत को लेकर दोनों दल के एजेंटों के बीच में विवाद शुरू हुआ था।