Monday, 14 September 2026 | 8:32 PM
UP News

पाक को हराने के बाद अफगानिस्तान का 'लुंगी डांस', इरफान पठान ने राशिद खान संग किया डांस

आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2023 में अफगानिस्तान ने पाकिस्तान के हराकर एक बार फिर बड़ा उलटफेर कर दिया है. इससे पहले अफगान ने इंग्लैंड को करारी शिकस्त दी थी और अब टीम ने पाकिस्तान को भी मात दे दी है. ऐसा पहली बार हुआ है कि वर्ल्ड कप मैच में अफगानिस्तान ने पाकिस्तान को हराया है. पाक को हराने के बाद सभी अफगा
Share:
पाक को हराने के बाद अफगानिस्तान का 'लुंगी डांस', इरफान पठान ने राशिद खान संग किया डांस
Read in your preferred language.

आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2023 में अफगानिस्तान ने पाकिस्तान के हराकर एक बार फिर बड़ा उलटफेर कर दिया है. इससे पहले अफगान ने इंग्लैंड को करारी शिकस्त दी थी और अब टीम ने पाकिस्तान को भी मात दे दी है. ऐसा पहली बार हुआ है कि वर्ल्ड कप मैच में अफगानिस्तान ने पाकिस्तान को हराया है. पाक को हराने के बाद सभी अफगानी खिलाड़ियों ने बस में जश्न बनाया और लुंगी डांस किया. इसके अलावा पूर्व भारतीय क्रिकेटर इरफान पठान ने भी राशिद खान के साथ बीच मैदान पर ठुमके लगाए. अफगानिस्तान ने वर्ल्ड कप 2023 के दौरान पाकिस्तान को मुकाबले में 8 विकेट और एक ओवर रहते मात दी. पाकिस्तान को वर्ल्ड कप में पहली बार हराकर अफगानी खिलाड़ी बेहद खुश नजर आए. टीम ने मैदान और ड्रेसिंग रूम में जीत का जश्न मनाया था. इतना ही नहीं टीम ने बस पर भी इसका जश्न मनाया. टीम के सभी खिलाड़ी लुंगी डांस सॉन्ग पर नाचते हुए नजर आए हैं. इसकी वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है.पाकिस्तान के खिलाफ अफगानिस्तान की जीत पर पूर्व भारतीय क्रिकेटर इरफान पठान भी बेहद खुश नजर आ रहे थे. जीत के बाद जब राशिद खान उनकी ओर आए, तो दोनों ने भांगड़ा शुरू कर दिया है और उनकी खुशी में शामिल हो गए. इसके बाद इरफान ने अपने सोशल मीडिया पर इसकी वीडियो शेयर की और कैप्शन दिया कि राशिद खान ने अपना वादा पूरा किया और मैंने अपना वादा. बहुत अच्छे बॉयज.