Monday, 14 September 2026 | 10:07 PM
Entertainment

आखिर क्यों नयनतारा की शादी में शामिल नहीं हो पाईं कटरीना कैफ

साउथ फिल्म इंडस्ट्री की जानी-मानी एक्ट्रेस नयनतारा (Nayanthara) ने बीते 9 जून को शादी रचाई है। चेन्नई में नयनतारा ने अपने लॉन्गटाइम बॉयफ्रेंड विग्नेश शिवन (Vignesh Shivan) के साथ सात जन्मों का साथ निभाने का वादा किया है। विग्नेश शिवन पेशे से निर्देशक हैं और साल 2016 से ही वह नयनतारा को डेट कर रहे थे
Share:
आखिर क्यों नयनतारा की शादी में शामिल नहीं हो पाईं कटरीना कैफ
Read in your preferred language.

साउथ फिल्म इंडस्ट्री की जानी-मानी एक्ट्रेस नयनतारा (Nayanthara) ने बीते 9 जून को शादी रचाई है। चेन्नई में नयनतारा ने अपने लॉन्गटाइम बॉयफ्रेंड विग्नेश शिवन (Vignesh Shivan) के साथ सात जन्मों का साथ निभाने का वादा किया है। विग्नेश शिवन पेशे से निर्देशक हैं और साल 2016 से ही वह नयनतारा को डेट कर रहे थे। नयनतारा और विग्नेश शिवन की शादी (Nayanthara and Vignesh Shivan Wedding) की तस्वीरें कल शाम से ही सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। फैन्स से लेकर सेलेब्स इस जोड़ी को लगातार बधाई दे रहे हैं। बॉलीवुड एक्ट्रेस कटरीना कैफ (Katrina Kaif) ने भी नयनतारा और विग्नेश शिवन को शादीशुदा जिंदगी के लिए ढेर सारी शुभकामनाएं भेजी हैं।
बहुत कम लोगों को पता है कि नयनतारा और कटरीना कैफ एक-दूसरे की बेहद ही खास दोस्त हैं। दोनों को कई दफा एक साथ वक्त बिताते हुए भी देखा गया है। दरअसल कटरीना कैफ के ब्यूटी ब्रॉन्ड के एड में दिखी थी। तभी से कटरीना और नयनतारा के बीच खास बॉन्डिंग देखी जाती है। कटरीना कैफ नयनतारा की शादी में तो नहीं जा पाईं लेकिन सोशल मीडिया पर ही उन्होंने अपनी खास दोस्त पर प्यार बरसाया है। नयनतारा और विग्नेश शिवन की शादी की तस्वीर को शेयर करते हुए कटरीना ने लिखा है, 'तुम्हें ढेर सारा प्यार भेज रही हूं। बधाई हो नयनतारा और विग्नेश…।'नयनतारा और विग्नेश शिवन एक-दूसरे को लंबे समय से डेट कर रहे थे। दोनों की पहली मुलाकात नानुम राउडी धान की शूटिंग के दौरान हुई थी और यहीं पर दोनों एक-दूसरे को अफना दिल दे बैठे थे। बीते गुरुवार को अपने परिवार और खास दोस्तों के बीच नयनतारा और विग्नेश शिवन ने शादी की सभी रस्में अदा की हैं। इस कपल की शादी में बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान भी पहुंचे।