फ्रेंच सिनेमा से एक दुखद खबर सामने आई है, अभिनेता गैस्पर्ड उलील (Gaspard Ulliel) का निधन हो गया है। 37 वर्षीय गैस्पर्ड उलील के निधन की खबर से फैन्स हैरान हैं। स्की दुर्घटना की वजह से गैस्पर्ड उलील ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया है। सोशल मीडिया पर दिवंगत अभिनेता के फैन्स के साथ ही कई सितारों ने भी गैस्पर्ड उलील को श्रद्धांजलि दी है। कुछ हॉलीवुड सेलेब्स ने भी गैस्पर्ड उलील के गुजर जाने पर दुख जाहिर किया है। गैस्पर्ड उलील जल्दी ही मार्वल (Marvel) की अपकमिंग सीरीज 'मून नाइट' (Moon Knight) में भी नजर आने वाले थे। बता दें कि गैस्पर्ड को शनैल के परफ्यूम विज्ञापनों व फैशन डिज़ाइनर ईव सन लॉरों की बायोपिक करने के लिए जाना जाता है।
गैस्पर्ड उलील का नाम फ्रेंच सिनेमा के उम्दा एक्टर्स में शुमार था। गैस्पर्ड उलील ने कई फिल्मों में अपने हुनर का दम दिखाया था और दर्शकों का दिल जीता था। वहीं उनके इस आकस्मिक निधन ने फैन्स को झटका दिया है। फ्रांसीसी अभिनेता जीन डुजार्डिन ने इंस्टाग्राम पर एक टूटे हुए दिल के इमोज के साथ गैस्पर्ड की तस्वीर शेयर की और अभिनेता के निधन की खबर शेयर की। इस खबर के सामने आते ही फैन्स परेशान हो गए और खबर को फेक न्यूज मानने लगे, लेकिन उसके बाद गैस्पर्ड के परिजनों ने भी अभिनेता के निधन की पुष्टि की।
सिनेमाई जगत के अलावा फ्रांस की नेताओं ने भी अभिनेता के गुजर जाने पर दुख जाहिर किया है। फ्रांस के संस्कृति मंत्री रोजलिन बाचेलॉट ने अपने ट्वीट में गैस्पर्ड को "एक असाधारण अभिनेता" बताया तो वहीं फ्रांसीसी वित्त मंत्री ब्रुनो ले मेअर ने भी कहा, 'फ्रेंच सिनेमा ने प्रतिभावान ऐक्टर को खो दिया।' इसके साथ ही फ्रांस के प्रधानमंत्री जीन कास्टेक्स ने गैस्पर्ड के निधन पर शोक जाहिर करते हुए ट्वीट किया, "गैस्पर्ड उलील सिनेमा के साथ बड़े हुए और सिनेमा उनके साथ बड़ा हुआ। वे एक-दूसरे को पागलपन से प्यार करते थे।'
Entertainment
37 की उम्र में ली आखिरी सांस, अभिनेता गैस्पर्ड उलील का निधन
फ्रेंच सिनेमा से एक दुखद खबर सामने आई है, अभिनेता गैस्पर्ड उलील (Gaspard Ulliel) का निधन हो गया है। 37 वर्षीय गैस्पर्ड उलील के निधन की खबर से फैन्स हैरान हैं। स्की दुर्घटना की वजह से गैस्पर्ड उलील ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया है। सोशल मीडिया पर दिवंगत अभिनेता के फैन्स के साथ ही कई सितारों ने भी गै
Read in your preferred language.