Monday, 14 September 2026 | 9:27 PM
Entertainment

ग्रे शेड्स से अभिषेक को मिली सक्सेस, डेब्यू फिल्म हुई थी फ्लॉप,

05 फरवरी 1976 को मुंबई में जन्में अभिषेक बच्चन (Abhishek Bachchan) को अभिनय की कला विरासत में मिली, उनके पिता अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) बेहतरीन अभिनेता जबकि मां जया भादुड़ी जानीमानी अभिनेत्री हैं। घर में फिल्मी माहौल रहने के कारण अभिषेक का रूझान भी फिल्मों की ओर हो गया और वह अभिनेता बनने का सप
Share:
ग्रे शेड्स से अभिषेक को मिली सक्सेस, डेब्यू फिल्म हुई थी फ्लॉप,
Read in your preferred language.

05 फरवरी 1976 को मुंबई में जन्में अभिषेक बच्चन (Abhishek Bachchan) को अभिनय की कला विरासत में मिली, उनके पिता अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) बेहतरीन अभिनेता जबकि मां जया भादुड़ी जानीमानी अभिनेत्री हैं। घर में फिल्मी माहौल रहने के कारण अभिषेक का रूझान भी फिल्मों की ओर हो गया और वह अभिनेता बनने का सपना देखने लगे। अभिषेक ने अपने करियर की शुरूआत वर्ष 2000 में प्रदर्शित जे. पी. दत्ता की फिल्म रिफ्यूजी से की। इसी फिल्म में उनके अपोजिट करीना कपूर थी जो उनकी भी पहली फिल्म थी। हालांकि यह फिल्म टिकट खिड़की पर कोई खास कमाल नहीं दिखा सकी लेकिन अभिषेक के अभिनय को अवश्य पसंद किया गया।

फिल्म रिफ्यूजी के बाद अभिषेक ने तेरा जादू चल गया, ढाई अक्षर प्रेम के, बस इतना सा ख्वाब है, हां मैने भी प्यार किया है, शरारत, मुंबई से आया मेरा दोस्त, मैं प्रेम की दीवानी हूँ, ओम जय जगदीश, एलओसी कारगिल, कुछ ना कहो जैसी फिल्मों में काम किया लेकिन इनमें से कोई फिल्म हिट नहीं हो पाई। वर्ष 2003 में अभिषेक की 'जमीन' रिलीज हुई। इस फिल्म में अभिषेक के अलावा अजय देवगन की भी मुख्य भूमिका थी। फिल्म को टिकट खिड़की पर औसत सफलता मिली।
वर्ष 2004 में प्रदर्शित फिल्म 'युवा' अभिषेक के करियर की महत्वपूर्ण फिल्म साबित हुई। इस फिल्म में अभिषेक का किरदार ग्रे शेड्स लिए हुए थे लेकिन वह दर्शकों को मंत्रमुग्ध करने में सफल रहे। इस फिल्म के लिए उन्हें सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेता का फिल्म फेयर पुरस्कार दिया गया। वर्ष 2004 में प्रदर्शित फिल्म धूम उनके करियर की पहली सुपरहिट फिल्म साबित हुई। यशराज बैनर तले बनी इस फिल्म में अभिषेक और उदय चोपड़ा की जोड़ी दर्शकों के बीच काफी पसंद की गयी।

वर्ष 2005 में प्रदर्शित फिल्म बंटी और बबली अभिषेक बच्चन के करियर की एक और सुपरहिट फिल्म साबित हुई। यशराज बैनर तले बनी इस फिल्म में अभिषेक की जोड़ी रानी मुखर्जी के साथ काफी पसंद की गई। इस फिल्म के लिये अभिषेक सर्वश्रेष्ठ अभिनेता के फिल्म फेयर पुरस्कार के लिए नामांकित भी किए गए। वर्ष 2005 में प्रदर्शित फिल्म सरकार अभिषेक के करियर की महत्वपूर्ण फिल्मों में शुमार की जाती है। राम गोपाल वर्मा के निर्देशन में बनी इस फिल्म में अभिषेक ने अपने पिता अमिताभ बच्चन के साथ काम किया। अमिताभ जैसे दिग्गज कलाकार की उपस्थिति के बावजूद अभिषेक दर्शकों के बीच अपना प्रभाव छोड़ने में कामयाब रहे। इस फिल्म के लिये अभिषेक को सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेता का फिल्मफेयर पुरस्कार दिया गया।
वर्ष 2005 में अभिषेक के करियर की एक और सुपरहिट फिल्म ब्लफमास्टर प्रदर्शित हुई। इस फिल्म में अभिषेक ने अपने पार्श्वगायन से भी दर्शकों को अपना दीवाना बना दिया। वर्ष 2006 में प्रदर्शित सुपरहिट फिल्म कभी अलविदा ना कहना के लिए अभिषेक सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेता के फिल्मफेयर पुरस्कार से सम्मानित किये गये। वर्ष 2006 में प्रदर्शित फिल्म धूम-2 भी अभिषेक के करियर की सुपरहिट फिल्मों में शामिल है। वर्ष 2007 में अभिषेक को मणिरत्नम की फिल्म 'गुरू' में काम करने का अवसर मिला। माना जाता है कि यह फिल्म दिवंगत उद्योगपति धीरू भाई अंबानी के जीवन पर बनायी गई थी। अभिषेक ने अपने संजीदा अभिनय से दर्शकों का दिल जीत लिया। इस फिल्म के लिये अभिषेक सर्वश्रेष्ठ अभिनेता के फिल्मफेयर पुरस्कार के लिये नामांकित किये गये। वर्ष 2007 में अभिषेक ने ऐश्वर्या राय के साथ शादी कर ली।
वर्ष 2008 में अभिषेक बच्चन की दोस्ताना और सरकार राज जैसी सुपरहिट फिल्में प्रदर्शित हुयी और दोनों फिल्मों के लिये वह सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेता के फिल्मफेयर पुरस्कार के लिये नामांकित किए गये। वर्ष 2009 में अभिषेक बच्चन ने फिल्म निर्माण के क्षेत्र में भी कदम रख दिया और 'पा' का निर्माण किया। वर्ष 2012 में प्रदर्शित सुपरहिट फिल्म बोल बच्चन में अभिषेक बच्चन ने जबरदस्त हास्य अभिनय से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। वर्ष 2013 में अभिषेक बच्चन के करियर की सबसे कामयाब फिल्म धूम-3 प्रदर्शित हुई। वर्ष 2014 में अभिषेक की एक और सुपरहिट फिल्म हैप्पी न्यू ईयर प्रदर्शित हुई है। वर्ष 2016 में उनकी एक और सुपरहिट फिल्म हाउसफुल-3 प्रदर्शित हुई है। वर्ष 2018 में अभिषेक ने फिल्म मनमर्जिया से दो साल बाद कमबैक किया। इसके बाद अभिषेक की लूडो, बॉब वश्विास और द बिग बुल जैसी फिल्में प्रदर्शित हुई। गौरतलब है कि अभिषेक अब 'दसवीं' और 'घूमर' में नजर आएंगे।