Monday, 14 September 2026 | 9:21 PM
India

आकाश चोपड़ा ने बताया नाम, WTC Final में भारत को किस बॉलर की कमी खली,

बारिश के लगातार खेल बिगाड़ने के बीच भारत और न्यूजीलैंड के बीच वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप (डब्ल्यूटीसी) का फाइनल मैच जारी है। मैच रिजर्व डे यानी छठे दिन भी खिंच गया है, क्योंकि बारिश और खराब मौसम की वजह से दो दिन से ज्यादा का खेल बर्बाद हुआ। मैच के चौथे दिन का खेल खत्म होने तक न्यूजीलैंड की पकड़ मजबूत
Share:
आकाश चोपड़ा ने बताया नाम, WTC Final में भारत को किस बॉलर की कमी खली,
Read in your preferred language.

बारिश के लगातार खेल बिगाड़ने के बीच भारत और न्यूजीलैंड के बीच वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप (डब्ल्यूटीसी) का फाइनल मैच जारी है। मैच रिजर्व डे यानी छठे दिन भी खिंच गया है, क्योंकि बारिश और खराब मौसम की वजह से दो दिन से ज्यादा का खेल बर्बाद हुआ। मैच के चौथे दिन का खेल खत्म होने तक न्यूजीलैंड की पकड़ मजबूत नजर आ रही थी, लेकिन पांचवें दिन मोहम्मद शमी की अगुवाई में भारत के तेज गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया और पहले सेशन में 135 रनों पर ही कीवी टीम के पांच विकेट उखाड़ दिए। इसके बाद दूसरे सेशन में भारत अपनी पकड़ को बरकरार नहीं रख पाया, जिससे कीवी टीम को पहली पारी में 32 रनों की बढ़त हासिल हो गई। टीम के इस स्थिति में पहुंचने पर भारत के पूर्व क्रिकेटर आकाश चोपड़ा ने उस बॉलर का नाम बताया है, जिसकी इस मैच में भारत को सबसे ज्यादा कमी खली।

आकाश चोपड़ा ने अपने यूट्यूब चैनल पर बात करते हुए कहा कि, 'भारत को इस मैच में निश्चित तौर पर भुवनेश्वर कुमार की कमी खल रही है। भुवनेश्वर के पास तीन तरह का टैलेंट है, जिसमें पहला की वे नई गेंद के साथ जादू कर सकते हैं। दूसरा वे लंबे स्पैल डालने में माहिर हैं और साथ ही लॉअर ऑर्डर में बल्लेबाजी करने में भी सक्षम हैं।' आकाश ने कहा कि अगर इस पिच पर भुवी गेंद डालते तो कीवी बल्लेबाजों को निश्चित तौर पर उन्हें खेलने में मुश्किल होती।