Monday, 14 September 2026 | 6:20 PM
UP News

एक छोटी सी मुलाकात दोस्ती, प्यार फिर रेप में तब्दील

लखनऊ में जनेश्वर मिश्र पार्क में एक छोटी सी मुलाकात में एक युवक ने युवती को LIC में नौकरी लगवाने के नाम पर दोस्ती की। उसके बाद शादी करने का झांसा देकर वैलेंटाइन डे पर घर ले जाकर रेप किया। शादी का दबाव बनाने पर अश्लील वीडियो को वायरल करने की धमकी देकर शारीरिक शोषण करता रहा। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस
Share:
एक छोटी सी मुलाकात दोस्ती, प्यार फिर रेप में तब्दील
Read in your preferred language.

लखनऊ में जनेश्वर मिश्र पार्क में एक छोटी सी मुलाकात में एक युवक ने युवती को LIC में नौकरी लगवाने के नाम पर दोस्ती की। उसके बाद शादी करने का झांसा देकर वैलेंटाइन डे पर घर ले जाकर रेप किया। शादी का दबाव बनाने पर अश्लील वीडियो को वायरल करने की धमकी देकर शारीरिक शोषण करता रहा। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस FIR दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।
गोमतीनगर के वास्तुखंड निवासी युवती का कहना है, जनवरी 2023 में जनेश्वर मिश्र पार्क में उसकी मुलाकात विभवखंड निवासी अभिषेक श्रीवास्तव से हुई थी। जहां उसने बातों बातों में एलआईसी में नौकरी दिलाने की बात कही। इसके बाद फोन पर बात होने लगी।
इस दौरान अभिषेक ने कहा, एलआईसी में नियुक्तियां होनी हैं। जल्द तुम्हारी नौकरी लगवा दूंगा। इसकी बातों में आकर उससे मिलने लगी। उसने शादी की बात कही और फरवरी 2023 में मेरे भाई की शादी में परिवार के साथ शामिल हुआ। इस दौरान अभिषेक ने पिता से शादी की बात भी पक्की कर ली। शादी की बात तय होने के बाद वैलेंटाइन डे पर आरोपी ने मुलाकात के दौरान नशीली कोल्ड ड्रिंक पिला कर रेप किया और वीडियो बना लिया।
कश्मीर ले गया प्री-वेडिंग शूट पर
युवती का आरोप है कि आरोपी अभिषेक के प्रेम-जाल में फंसकर उसकी हर बात मानती रही। प्री-वेडिंग शूट के बहाने कश्मीर ले गया। वहां भी इस दौरान कई बार शारीरिक संबंध बनाए।धोखे की आशंका होने पर अभिषेक के घर पहुंच कर परिवार से शिकायत की। इस पर परिजन भी उसकी तरफ हो गए और बेटे को उल्टा फंसाने का आरोप लगाकर गाली-गलौज करते हुए शादी करने से मना कर दिया।
युवती के परिजनों का आरोप है कि बेटी की जिंदगी बर्बाद न हो इसके चलते उसकी शादी तय कर दी। वहीं अभिषेक से दूरी बनाने की हिदायत दे दी। इसके बाद फिर से अभिषेक ने अश्लील वीडियो और फोटो वायरल करने की धमकी देकर मिलने का दबाव बनाने लगा। न मिलने पर होने वाले पति को इसकी जानकारी देकर शादी तुड़वा दी। इंस्पेक्टर सुनील सिंह ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है। साक्ष्य के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।