Monday, 14 September 2026 | 6:24 PM
UP News

मैनपुरी में 600 बीघा गेहूं की फसल जलकर राख

मैनपुरी के थाना औंछा क्षेत्र में शुक्रवार की दोपहर तकरीबन दो बजे गांव विक्रमपुर के गेहूं के खेत में आग लग गई। विक्रमपुर के पास ही नगला अमरसिंह और भूमिराजपुर के किसानों के खेत हैं। तेज हवा के कारण आग ने जोर पकड़ लिया। देखते ही देखते एक खेत से दूसरे खेत में आग फैल गई। आग लगने की जानकारी होते ही किसान
Share:
मैनपुरी में 600 बीघा गेहूं की फसल जलकर राख
Read in your preferred language.

मैनपुरी के थाना औंछा क्षेत्र में शुक्रवार की दोपहर तकरीबन दो बजे गांव विक्रमपुर के गेहूं के खेत में आग लग गई। विक्रमपुर के पास ही नगला अमरसिंह और भूमिराजपुर के किसानों के खेत हैं। तेज हवा के कारण आग ने जोर पकड़ लिया। देखते ही देखते एक खेत से दूसरे खेत में आग फैल गई। आग लगने की जानकारी होते ही किसान खेतों पर पहुंच गए।

आग बुझाने की कोई व्यवस्था नहीं होने के कारण बेबस किसान अपनी आंखों से मेहनत को बर्बाद होते देखते रहे। आग लगने से तीनों गांवों के किसानों की लगभग 600 बीघा पकी गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। जब तक दमकल मौके पर पहुंची तब तक फसल पूरी तरह जल चुकी थी। गेहूं की पकी फसल के जलने की जानकारी होते ही थाना औंछा पुलिस और क्षेत्रीय लेखपाल राजेश कुमार मौके पर पहुंचे। उन्होंने आग लगने से हुए नुकसान के संबंध में जानकारी जुटाई। लेखपाल ने बताया कि वह अपनी रिपोर्ट एसडीएम घिरोर को देंगे।