Monday, 14 September 2026 | 6:17 PM
UP News

5 साल का रिकॉर्ड टूटा, सबसे गर्म हुई लखनऊ

लखनऊ में 5 साल का सबसे गर्म दिन आज रहेगा। मौसम विभाग ने रविवार को तापमान 45 डिग्री तक होने की संभावना जताई है। न्यूनतम तापमान 28 डिग्री बताया गया। रविवार की सुबह हजरतगंज, 1090, विभूतिखंड, गोमतीनगर में बूंदाबांदी हुई। बादल छाए रहे। लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिली। दिन शुरू होने के साथ ही मौैसम भी स
Share:
5 साल का रिकॉर्ड टूटा, सबसे गर्म हुई लखनऊ
Read in your preferred language.

लखनऊ में 5 साल का सबसे गर्म दिन आज रहेगा। मौसम विभाग ने रविवार को तापमान 45 डिग्री तक होने की संभावना जताई है। न्यूनतम तापमान 28 डिग्री बताया गया।
रविवार की सुबह हजरतगंज, 1090, विभूतिखंड, गोमतीनगर में बूंदाबांदी हुई। बादल छाए रहे। लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिली। दिन शुरू होने के साथ ही मौैसम भी साफ होने लगा

शनिवार को अधिकतम तापमान 44.2 डिग्री दर्ज किया गया, जो कि पिछले चार साल में मई में अभी तक का अधिकतम तापमान रहा। न्यूनतम तापमान 27.2 डिग्री दर्ज किया गया। इसके पहले लखनऊ में मई का अधिकतम तापमान 44.8 डिग्री 2019 में दर्ज किया गया था।
मौसम वैज्ञानिक मोहम्मद दानिश ने बताया कि लखनऊ में रिकार्ड गर्मी पड़ रही है। हीट वेव 18 से 20 मई तक चलेगी। आसपास के जिलों में भी इसका असर बना हुआ है। 21 मई से मौसम बदलने की संभावना है। इससे पूर्वी यूपी के जिलों में बारिश होने की संभावना है, हालांकि लखनऊ में अभी किसी भी तरह राहत मिलने की उम्मीद नहीं दिख रही।
लखनऊ में 8 मई को अधिकतम तापमान 36 डिग्री और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री दर्ज किया गया। इसके बाद 12 दिनों में शहर का तापमान नौ डिग्री बढ़ कर 45 डिग्री के करीब पहुंच गया है, जबकि न्यूनतम तापमान 5 डिग्री बढ़कर 28 डिग्री दर्ज किया गया है।
मौसम विभाग के मुताबिक, हीटवेव तब चलती है जब मैदानी इलाकों में टेम्परेचर 40 डिग्री, कोस्टल यानी तटीय इलाकों में 37 डिग्री और पहाड़ी इलाकों में 30 डिग्री हो जाए। सामान्य से 4.5 डिग्री सेल्सियस तापमान बढ़ने पर हीटवेव और 6.4 डिग्री का इजाफा होने पर सीवियर हीटवेव चलती है।