Monday, 14 September 2026 | 8:45 PM
Entertainment

2 हैंडसम मुंडों की एंट्री कंगना रनौत के शो लॉकउप में हुई

कंगना रनौत के रिएलिटी शो लॉक अप (Lock Upp) में वाइल्ड कार्ड की एंट्री का सिलसिला लगातार जारी है। शो को दिलचस्प बनाने के लिए मेकर्स किसी ना किसी नए शख्स की एंट्री जरूर करवा रहे हैं। इस हफ्ते इस कॉन्ट्रोवर्शियल शो से चेतन हंसराज (Chetan Hanshraj) और सायशा शिंदे को बाहर का रास्ता दिखा दिया गया है। इसी
Share:
2 हैंडसम मुंडों की एंट्री कंगना रनौत के शो लॉकउप में हुई
Read in your preferred language.

कंगना रनौत के रिएलिटी शो लॉक अप (Lock Upp) में वाइल्ड कार्ड की एंट्री का सिलसिला लगातार जारी है। शो को दिलचस्प बनाने के लिए मेकर्स किसी ना किसी नए शख्स की एंट्री जरूर करवा रहे हैं। इस हफ्ते इस कॉन्ट्रोवर्शियल शो से चेतन हंसराज (Chetan Hanshraj) और सायशा शिंदे को बाहर का रास्ता दिखा दिया गया है। इसी के साथ शो ने दो नई वाइल्ड कार्ड एंट्री भी हो चुकी है। कंगना रनौत के शो में टीवी एक्टर विनीत कक्कड़ (Vinit Kakar) और जीशान खान (Zeeshan Khan) की एंट्री हुई है। जीशान खान ने बिग बॉस ओटीटी में हिस्सा लिया था। वहीं विनीत कई टीवी शोज में काम कर चुके हैं।
बीते हफ्ते ही शो में मंदाना करीमी और आजमा फलाह ने वाइल्ड कार्ड की मदद से शो में एंट्री ली थी। एंट्री के बाद से ही दोनों हसीनाएं लगातार सुर्खियों में छाई हुई हैं। मंदाना और आजमा ने पूरा घर सिर पर उठा रखा है। कुछ घंटे पहले ही आजमा के चलते शो में खूब हंगामा हुआ है। जीशान और विनीत की एंट्री के बाद कंगना रनौत के शो में यकीनन कई और बवाल जरूर होने हैं।
इस हफ्ते के एलिमिनेशन काफी शॉकिंग थे। पहले शो के जेलर करण कुंद्रा ने चेतन हंसराज को सजा के तौर पर शो से बाहर कर दिया। तो वहीं कंगना रनौत ने सायशा शिंदे को उनकी बदतमीजी का मुंबतोड़ जवाब दिया। दरअसल सायशा अपने ऊपर हो रही टिप्पणी को बर्दाश्त नहीं कर पाईं और सभी के सामने कंगना से बहस करने लगीं। इतने में कंगना ने उन्हें शो से बाहर का ही रास्ता दिखा दिया।