Monday, 14 September 2026 | 6:22 PM
Entertainment

अभिनेत्री गौहर खान के बारें में जानेंगे कुछ खास , पूरी खबर पढ़िए

गौहर खान का सफर मनोरंजन जगत में काफी लंबा रहा है। उन्होंने टीवी शोज से लेकर फिल्मों तक में काम किया है। बिग बॉस सीजन 7 की विनर रहने से लेकर Jhalak Dikhhla Jaa जैसे शो का हिस्सा रहने तक और तांडव जैसी वेब सीरीज करने से लेकर 'इशकजादे' जैसी फिल्म करने तक गौहर का करियर डायवर्सिटी से भरा हुआ है। लेकिन इंड
Share:
अभिनेत्री गौहर खान के बारें में जानेंगे कुछ खास , पूरी खबर पढ़िए
Read in your preferred language.

गौहर खान का सफर मनोरंजन जगत में काफी लंबा रहा है। उन्होंने टीवी शोज से लेकर फिल्मों तक में काम किया है। बिग बॉस सीजन 7 की विनर रहने से लेकर Jhalak Dikhhla Jaa जैसे शो का हिस्सा रहने तक और तांडव जैसी वेब सीरीज करने से लेकर 'इशकजादे' जैसी फिल्म करने तक गौहर का करियर डायवर्सिटी से भरा हुआ है। लेकिन इंडस्ट्री में उनकी शुरुआत इतनी भी आसान नहीं थी।
गौहर खान के साथ करियर की शुरुआत में कई ऐसी घटनाएं भी हो चुकी हैं जिसके बाद किसी के लिए भी अपने करियर को आगे बढ़ाना शायद बहुत मुश्किल होता। गौहर खान को एक शख्स ने रियलिटी शो के दौरान पूरी भीड़ और क्रू के सामने थप्पड़ जड़ दिया था। गौहर इस घटना से सन्न रह गई थीं और स्टेज पर ही रोने लगी थीं।
मोहम्मद अकिल मलिक नाम का ये शख्स उस रियलिटी शो का हिस्सा था जिसमें गौहर खान काम कर रही थीं। वह कुछ दिनों से ऑडियंस में आकर बैठ जाया करता था। वह रोज गौहर को ऑब्जर्व कर रहा था और एक दिन जब शूटिंग चल रही थी तब ये शख्स अचानक से स्टेज पर चढ़ गया और गौहर को छूने की कोशिश करने लगा। एक्ट्रेस ने चीज का विरोध किया और पीछे हटने लगीं।
इस पर शख्स ने गौहर खान को जोरदार थप्पड़ जड़ दिया और उनसे कहा, 'मुस्लिम होकर तुम इतने छोटे कपड़े कैसे पहन सकती हो और ऐसे घटिया गानों पर डांस कैसे कर सकती हो।' पुलिस ने इस शख्स को बाद में मोलेस्टेशन और असॉल्ट के आरोप में गिरफ्तार कर लिया था। लेकिन ये घटना हमेशा ही गौहर के लिए एक बुरी याद बनकर रह गई।