Monday, 14 September 2026 | 6:17 PM
Entertainment

वरुण सूद और दिव्या अग्रवाल के बीच आई 'वो'?

बिग बॉस ओटीटी (Bigg Boss OTT) विनर दिव्या अग्रवाल (Divya Agarwal) ने अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड वरुण सूद (Varun Sood) के साथ ब्रेकअप की अनाउंसमेंट कर दी है। एक लम्बे-चौड़े पोस्ट को शेयर करके दिव्या अग्रवाल ने अपने दिल की बात फैन्स के साथ शेयर की है। दिव्या अग्रवाल ने इस पोस्ट में साफ-साफ लिखा है कि ज
Share:
वरुण सूद और दिव्या अग्रवाल के बीच आई 'वो'?
Read in your preferred language.

बिग बॉस ओटीटी (Bigg Boss OTT) विनर दिव्या अग्रवाल (Divya Agarwal) ने अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड वरुण सूद (Varun Sood) के साथ ब्रेकअप की अनाउंसमेंट कर दी है। एक लम्बे-चौड़े पोस्ट को शेयर करके दिव्या अग्रवाल ने अपने दिल की बात फैन्स के साथ शेयर की है। दिव्या अग्रवाल ने इस पोस्ट में साफ-साफ लिखा है कि जिंदगी में कई बार ऐसे मोड़ आते हैं जब ऐसे फैसले लेना हमारी मजबूरी हो जाती है। दिव्या अग्रवाल की इस पोस्ट के साथ ही फैन्स का दिल टूट चुका है और अब इस मामले में एक्ट्रेस मधुरिमा रॉय का नाम जुड़ने लगा है। दरअसल मधुरिमा रॉय (Madhurima Roy) ने अपने इंस्टाग्राम पर वरुण सूद के साथ एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वह हुक्के का लुत्फ उठाते हुए नजर आ रहे हैं। इस वीडियो के सामने आते ही लोग वरुण सूद और मधुरिमा रॉय के लिंकअप की चर्चा करने लगे। बिना कुछ जाने-समझे दिव्या अग्रवाल के फैन्स सोशल मीडिया पर मधुरिमा रॉय को जमकर खरी खोटी सुनाने में भी जुट गए। खैर दिव्या अग्रवाल ने कुछ ही घंटे में इस मामले में अपनी चुप्पी भी तोड़ दी।
मधुरिमा रॉय को ट्रोल करने वाले सोशल मीडिया पर उन्हें होम ब्रेकर का टैग देने लगे। इस बीच दिव्या अग्रवाल ने ट्विटर के माध्यम से फिर से अपनी बात साफ करने की कोशिश की। एक्ट्रेस ने लिखा है, 'वरुण के कैरेक्टर के बारे में कुछ भी बोलने की हिम्मत ना करना…कैरेक्टर की वजह से ही सारे रिश्ते नहीं टूटते हैं। वह ईमानदार इंसान है। यह मेरा फैसला है कि मैं अकेले रहूं…किसी को भी बकवास करने का हक नहीं है। ऐसे फैसले लेने के लिए काफी हिम्मत चाहिए होती है।'
वरुण सूद और दिव्या अग्रवाल एक-दूसरे के परिवार के साथ भी अच्छी बॉन्डिंग बना चुके थे। हाल ही में दिव्या अग्रवाल ने वरुण सूद की बहन की शादी में शिरकत की थी। इस दौरान उन्होंने हर रस्म में बढ़-चढ़कर हिस्सा भी लिया था। बता दें कि दोनों की पहली मुलाकात विकास गुप्ता के रिएलिटी शो ऐस ऑफ स्पेस में हुई थी। इसी शो में दोनों को प्यार हुआ और शो खत्म होते ही दोनों ने लिवइन में रहने का फैसला लिया था। बीते महीने ही दिव्या और वरुण ने मुंबई में अपना घर भी लिया था और इसी के साथ ऐसा भी सुनने में आने लगा था कि दोनों इसी साल शादी के बंधन में भी बंध जाएंगे।