Monday, 14 September 2026 | 6:17 PM
India

विकेटकीपर ऋद्धिमान साहा क्या दूसरे टेस्ट में नहीं खेल पाएंगे ?

भारत और न्यूजीलैंड के बीच कानपुर में खेला गया पहला टेस्ट ड्रॉ रहने के बाद अब दोनों टीमें मुंबई में पहुंच चुकी हैं। इस मैच को लेकर सबकी निगाहें विकेटकीपर बल्लेबाज ऋद्धिमान साहा पर हैं, जो पहले टेस्ट के पांचवें दिन गर्दन में जकड़न के कारण विकेटकीपिंग नहीं कर सके थे। उनकी चोट पर अपडेट देते हुए भारत के
Share:
विकेटकीपर ऋद्धिमान साहा क्या दूसरे टेस्ट में नहीं खेल पाएंगे ?
Read in your preferred language.

भारत और न्यूजीलैंड के बीच कानपुर में खेला गया पहला टेस्ट ड्रॉ रहने के बाद अब दोनों टीमें मुंबई में पहुंच चुकी हैं। इस मैच को लेकर सबकी निगाहें विकेटकीपर बल्लेबाज ऋद्धिमान साहा पर हैं, जो पहले टेस्ट के पांचवें दिन गर्दन में जकड़न के कारण विकेटकीपिंग नहीं कर सके थे। उनकी चोट पर अपडेट देते हुए भारत के बॉलिंग कोच पारस म्हाम्ब्रे ने बुधवार को कहा कि टीम मैनेजमेंट साहा की उपलब्धता को लेकर शुक्रवार से शुरू हो रहे दूसरे टेस्ट के आसपास फैसला लेगा।
म्हाम्ब्रे ने ऑनलाइन प्रेस कांफ्रेंस में कहा, ''फिजियो हेड कोच राहुल द्रविड़ और कप्तान विराट कोहली से लगातार संपर्क में हैं। मैच के पास आने पर उसकी स्थिति देखकर फैसला लिया जाएगा।'' न्यूजीलैंड के खिलाफ कानपुर में पहले टेस्ट में गले में जकड़न के कारण साहा पांचवें दिन मैदान पर नहीं उतर सके थे। उनकी जगह केएस भरत ने विकेटकीपिंग की और मौके को अच्छे से भुनाया। साहा ने दूसरी पारी में नाबाद 61 रन बनाकर भारत को मजबूत स्थिति में पहुंचाया था जबकि एक समय पांच विकेट 51 रन पर गिर गए थे। टीम यहां हार की स्थिति में भी आ गई थी

म्हाम्ब्रे ने उनकी पारी की तारीफ करते हुए कहा, ''उसकी स्थिति को देखते हुए यह शानदार पारी थी। उन्हें दर्द हो रहा था लेकिन उसने कहा कि वह खेलेगा। उसने टीम के लिए शानदार प्रदर्शन किया जिसे देखकर अच्छा लगा।'' म्हाम्ब्रे ने यहां इशांत की फॉर्म को लेकर भी बात की। उन्होंने कहा कि इशांत की लय पर ज्यादा क्रिकेट नहीं खेल पाने से असर पड़ा है और कुछ टेस्ट मैच खेलकर वह फिर चिर परिचित फॉर्म में नजर आएंगे। गौरतलब है कि इशांत ने पिछले चार टेस्ट में 109.2 ओवर डालकर सिर्फ आठ विकेट लिए हैं। आईपीएल के दूसरे चरण में उन्हें दिल्ली कैपिटल्स के लिए खेलने का मौका नहीं मिला। इसके अलावा उन्हें टी-20 वर्ल्ड कप के लिए भी नहीं चुना गया था।