Monday, 14 September 2026 | 6:25 PM
Entertainment

क्यों रद्द हुआ Kangana Ranaut का नॉमिनेशन Filmfare Awards

कंगना रनौत के यह कहने के बाद कि वह एक जानी मानी मैगजीन को अपने अवॉर्ड शो में नॉमिनेट करने और इंवाइट करने के लिए मुकदमा दर्ज करेंगी, इस मैगजीन ने उनका नॉमिनेशन रद्द कर दिया है। बता दें कंगना को उनकी फिल्म थलाइवी के लिए बेस्ट फिमेल एक्ट्रेस के अवॉर्ड के लिए नामांकित किया गया था। कंगना के इस चौंकाने वा
Share:
क्यों रद्द हुआ Kangana Ranaut का नॉमिनेशन Filmfare Awards
Read in your preferred language.

कंगना रनौत के यह कहने के बाद कि वह एक जानी मानी मैगजीन को अपने अवॉर्ड शो में नॉमिनेट करने और इंवाइट करने के लिए मुकदमा दर्ज करेंगी, इस मैगजीन ने उनका नॉमिनेशन रद्द कर दिया है। बता दें कंगना को उनकी फिल्म थलाइवी के लिए बेस्ट फिमेल एक्ट्रेस के अवॉर्ड के लिए नामांकित किया गया था।
कंगना के इस चौंकाने वाले कदम से सब हैरान परेशान हैं। आपको बता दें, मैगजीन ने एक बयान में ये भी शेयर किया कि उन्होंने कंगना को क्या संदेश भेजा था। एक लंबे बयान में, उन्होंने कहा, ‘अवॉड्र्स के नियम के मुताबिक, ‘फिल्मफेयर के कार्यकारी संपादक ने श्री रनौत को बेस्ट एक्टर इन अ लीडिंग रोल में नामांकन के बारे में जानकारी दी गई और इंवाइट भेजने के लिए उनका पता पूछा।’ उन्होंने कंगना को अपने संदेश का एक अंश भी साझा किया, जिसमें लिखा था, ‘नमस्कार कंगना, फिल्मफेयर अवॉर्ड्स के लिए आपके नामांकन पर हार्दिक बधाई। आपको इस इवेंट में मौजूदगी से हमें खुशी होगी, 30 अगस्त को बीकेसी, मुंबई में जियो वर्ल्ड कन्वेंशन सेंटर में इस अवॉर्ड इवेंट में अपनी उपस्थिति को कंफर्म करें। यह आपकी सीटों को प्लॉट करने में हमारी मदद करेगा। कृपया हमें अपना पता भेजें ताकि हम आपको आमंत्रण भेज सकें। सादर।' उन्होंने आगे कहा कि कहीं पर भी उन्हें अवॉर्ड दिए जाने या इस इवेंट में परफॉर्मेंस के लिए कोई अनुरोध करने का कोई आग्रह नहीं किया था।’
67वें फिल्‍मफेयर अवॉर्ड्स 2022 में कंगना के नाम को नॉमिनेट किए जाने की बात पर एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट किया। अपनी इंस्‍टा स्‍टोरी में कंगना ने कहा कि उन्‍होंने साल 2014 से ही फिल्मफेयर को बैन कर दिया है. उन्होंने लिखा, 'मैं 2014 से फिल्मफेयर जैसी अनैतिक, भ्रष्ट और पूरी तरह से अनुचित प्रथाओं से दूर हो गई हूं, लेकिन मुझे इस साल उनके अवॉर्ड इवेंट में भाग लेने के लिए कई फोन आ रहे हैं. वह मुझे 'थलाइवी' के लिए पुरस्कार देना चाहते हैं'. आपको बता दें इससे पहले भी दो बार कंगना को इस अवॉर्ड इवेंट में सम्मानित किया जा चुका है लेकिन उस दौरान भी कंगना अवॉर्ड इवेंट में शामिल नहीं हुईं थी। कंगना ने कहा, "मैंने 2014 से @filmfare जैसी अनैतिक, भ्रष्ट और पूरी तरह से अनएथिकल सिस्टम वाले इस अवॉर्ड इवेंट को बैन कर दिया है, लेकिन मैं यह जानकर हैरान हूं कि वे अब भी मुझे नॉमिनेट कर रहे हैं। किसी भी तरह से इस तरह की भ्रष्ट प्रथाओं को प्रोत्साहित करना मेरी गरिमा, वर्क वैल्यू के खिलाफ है, इसलिए मैंने @filmfare पर मुकदमा करने का फैसला किया है … धन्यवाद।"
कंगना की ओर से सोशल मीडिया पर जारी इस बयान के बाद फिल्‍मफेयर अवॉर्ड्स ने उनका नामांकन भी रद्द कर दिया। उन्होंने कहा, फिल्मफेयर अवार्ड्स के बारे में कंगना रनौत द्वारा की गई गैर-जिम्मेदाराना टिप्पणी को देखते हुए, हम फिल्म थलाइवी के लिए उनका सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का नामांकन वापस ले रहे हैं। हम उनकी प्रतिष्ठा और सद्भावना को धूमिल करने वाले उनके दुर्भावनापूर्ण और मानहानिकारक बयानों के खिलाफ किसी भी कानूनी कार्रवाई को आगे बढ़ाने के सभी अधिकार सुरक्षित रखते हैं।