Monday, 14 September 2026 | 6:21 PM
Entertainment

ऋतिक रोशन क्यों 'विक्रम वेधा' के बॉक्स ऑफिस के लिए नर्वस हैं ? आइये जानिये

बॉलीवुड के 'ग्रीक गॉड' कहलाने वाले अभिनेता ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) इन दिनों फिल्म विक्रम वेधा (Vikram Vedha) का प्रमोशन कर रहे हैं।ब्रह्मास्त्र के बाद ट्रेड एनालिस्ट्स को फिल्म से उम्मीदे हैं कि ये भी बॉक्स ऑफिस पर धमाका कर सकती है। फिल्म में ऋतिक, वेधा के किरदार में हैं और तीन अलग अलग लुक्स में
Share:
ऋतिक रोशन क्यों 'विक्रम वेधा' के बॉक्स ऑफिस के लिए नर्वस हैं ? आइये जानिये
Read in your preferred language.

बॉलीवुड के 'ग्रीक गॉड' कहलाने वाले अभिनेता ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) इन दिनों फिल्म विक्रम वेधा (Vikram Vedha) का प्रमोशन कर रहे हैं।ब्रह्मास्त्र के बाद ट्रेड एनालिस्ट्स को फिल्म से उम्मीदे हैं कि ये भी बॉक्स ऑफिस पर धमाका कर सकती है। फिल्म में ऋतिक, वेधा के किरदार में हैं और तीन अलग अलग लुक्स में नजर आ रहे हैं। फिल्म रिलीज के बेहद नजदीक है और इस बीच ऋतिक ने हिंदुस्तान से बातचीत के दौरान कुछ सवालों के जवाब दिए। इस दौरान ऋतिक ने विक्रम वेधा के बॉक्स ऑफिस पर रिएक्ट किया…
हाल ही में ऋतिक रोशन और विक्रम वेधा के निर्देशक पुष्कर- गायत्री ने मीडिया संग बातचीत की। इस दौरान हिंदुस्तान की ओर से पूछा गया कि ऋतिक की आखिरी रिलीज फिल्म वॉर ने बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई की थी, तो क्या विक्रम वेधा की कमाई के लिए अभिनेता नवर्स हैं या उन्हें यकीन है कि फिल्म अच्छी कमाई करेगी। इस सवाल पर ऋतिक ने कहा, 'सच कहूं तो फिल्म के कलेक्शन के बारे में मैं कुछ पु्ख्ता तौर पर कह नहीं सकता हूं।'
ऋतिक ने आगे कहा, 'मैं अपनी जिंदगी में हमेशा खुश रहूंगा, मुझे इस बात की खुशी रहेगी कि मेरे को विक्रम वेधा जैसी फिल्म करने का मौका मिला। एक फिल्म, एक स्क्रिप्ट जिसे इतना शानदार तरीके से लिखा गया था। मैं इस फिल्म के बारे में आने वाले कई दिनों तक सोचता रहूंगा, फिल्म की रिलीज के बाद भी…। मैं अभी भी शॉक में हूं कि इन्होंने (पुष्कर-गायत्री) ने कैसे इस फिल्म को लिखा है। मैं सच में इस बारे में एक केस स्टडी करना चाहूंगा, अगर मुझे वक्त मिला तो कि इसे लिखा कैसे, कहां शुरू किया था।'