खिलाड़ी, जो जीता वही सिकंदर और मासूम जैसी फिल्मों से अपनी पहचान बनाने वाली एक्ट्रेस आयशा जुल्का को बड़े पर्दे पर आए हुए काफी समय हो चुका है। उन्हें आखिरी बार फिल्म जीनियस में देखा गया था। अब हाल ही में एक्ट्रेस ने एक इंटरव्यू के दौरान फिल्म इंडस्ट्री छोड़ने के पीछे की वजह बताई। उन्होंने कहा कि वो फिल्म में मिल रहे काम से असंतुष्ट थीं। वो किसी ग्लैमर गर्ल या सामान की तरह फिल्म में नहीं कास्ट होना चाहती थीं।
टाइम्स को दिए इंटरव्यू में आयशा ने बताया कि उन्हें ऐसा लगा कि भले ही फिल्मों में उनके किरदारों के नाम अलग-अलग होते थे, लेकिन वो सभी एक जैसे थे। जुल्का ने फिल्मों से ब्रेक लेने का कारण बताते हुए कहा- 'मुझे लगा कि अगर मैं खुद को किसी प्रोजेक्ट से जोड़ती हूं, तो मुझे उसमें कुछ खास करने की कोशिश करनी चाहिए। लेकिन यह तभी हो सकता है, जब मुझे अच्छा परफॉर्म करने का मौका दिया जाए। मगर ऐसा नहीं हो रहा था, यह वाकई मेरे लायक काम नहीं था। इसलिए मुझे एक्टिंग से दूरी बनानी पड़ी।
अक्षय के साथ खिलाड़ी में काम करने के बाद जुल्का चाहती थीं कि उन्हें इंडस्ट्री में एक अलग पहचान मिले। उन्हें सिर्फ खूबसूरत लुक्स के लिए नहीं, बल्कि एक्टिंग के लिए भी जाना जाए। उन्होंने कहा- ‘हर एक्ट्रेस अपग्रेड होना चाहती है। अपने एक्टिंग टैलेंट के लिए पहचान बनाना चाहती है। न कि ग्लैमर गर्ल के रूप में। मैं भी यही चाहती थी।’
एक्ट्रेस ने आगे कहा- 'लेकिन इंडस्ट्री में ऐसा नहीं था। वहां हमसे केवल बार-बार कपड़े बदलने, डांस और गाना गाने, हीरो के साथ रोमांस करने की अपेक्षा की जाती थी। यह सब मुझे अच्छा नहीं लगा, जिस तरह का काम मुझे मिल रहा था मैं उससे संतुष्ट नहीं थी। इसलिए मैंने अपनी एनर्जी को कहीं और लगाने का फैसला किया।'
कई अन्य एक्टर्स की तरह आयशा जुल्का ने भी OTT स्पेस पर हाथ आजमाया। उन्हें आखिरी बार प्राइम विडियो के शो हैप्पी फैमिली: कंडीशन अप्लाई में देखा गया था, जहां उन्होंने रत्ना पाठक शाह, राज बब्बर और अतुल कुलकर्णी के साथ काम किया था। एक्ट्रेस आगे भी कई अच्छे प्रोजेक्ट्स की तलाश में हैं।
Entertainment
आयशा झुलका ने फिल्मों से क्यों कसा किनारा , जानिए
खिलाड़ी, जो जीता वही सिकंदर और मासूम जैसी फिल्मों से अपनी पहचान बनाने वाली एक्ट्रेस आयशा जुल्का को बड़े पर्दे पर आए हुए काफी समय हो चुका है। उन्हें आखिरी बार फिल्म जीनियस में देखा गया था। अब हाल ही में एक्ट्रेस ने एक इंटरव्यू के दौरान फिल्म इंडस्ट्री छोड़ने के पीछे की वजह बताई। उन्होंने कहा कि वो फि
Read in your preferred language.