Monday, 14 September 2026 | 6:22 PM
Entertainment

चंदन प्रभाकर द कपिल शर्मा शो में क्यों नजर नहीं आएंगे , एक्टर ने खुद बताई वजह

कॉमेडियन कपिल शर्मा (Kapil Sharma) जल्दी ही एक बार फिर द कपिल शर्मा शो (The Kapil Sharma Show) के साथ वापसी के लिए तैयार हैं। शो का प्रोमो रिलीज कर दिया गया था, जिसे दर्शकों ने पसंद किया और शो के लिए उत्साहित नजर आए। शो में इस बार कपिल शर्मा के अच्छे दोस्त व कॉमेडियन चंदन प्रभाकर (Chandan Prabhakar)
Share:
चंदन प्रभाकर द कपिल शर्मा शो में क्यों नजर नहीं आएंगे , एक्टर ने खुद बताई वजह
Read in your preferred language.

कॉमेडियन कपिल शर्मा (Kapil Sharma) जल्दी ही एक बार फिर द कपिल शर्मा शो (The Kapil Sharma Show) के साथ वापसी के लिए तैयार हैं। शो का प्रोमो रिलीज कर दिया गया था, जिसे दर्शकों ने पसंद किया और शो के लिए उत्साहित नजर आए। शो में इस बार कपिल शर्मा के अच्छे दोस्त व कॉमेडियन चंदन प्रभाकर (Chandan Prabhakar) नजर नहीं आएंगे और इस बात पर उन्होंने खुद मुहर लगाई है। वहीं चंदन ने शो में नजर नहीं आने की वजह भी बताई है।द कपिल शर्मा शो में अपने क्यूट अंदाज और बेहतरीन कॉमेडी से चंदन प्रभाकर भी दर्शकों का दिल जीत लेते हैं। हालांकि शो के लेटेस्ट सीजन में वो नजर नहीं आएंगे। इस बारे में चंदन प्रभाकर ने पिंकविला से बातचीत में कहा, 'हां मैं इस बार शो का हिस्सा नहीं रहूंगा, और इसके पीछे कोई खास वजह नहीं है। बात सिर्फ इतनी है कि मैं एक ब्रेक चाहता था।' सोशल मीडिया पर चंदन को लेकर कुछ पोस्ट्स देखने को मिले थे, जहां उनके फैन्स ने इसका जिक्र किया था कि वो उन्हें शो में मिस करेंगे।
रिपोर्ट में भारती सिंह को लेकर भी जानकारी दी गई है। बता दें कि भारती सिंह भी कपिल शर्मा के शो का फिक्स हिस्सा नहीं होंगी बल्कि गेस्ट अपीरियंस किया करेंगी। इस बारे में भारती ने कहा, 'मैं एक शॉर्ट ब्रेक पर हूं और मैं सा रे गा मा पा (लिल चैम्प्स 9) भी कर रही हूं, ऐसे में कपिल शर्मा शो रेग्यूलर नहीं कर पाऊंगी, मैं दिखूंगा पर बीच बीच में दिखूंगी, क्योंकि अब मेरा एक बच्चा भी है, और इसके अलावा कुछ और इवेंट्स भी हैं।'
बता दें कि एक बार फिर कपिल शर्मा शो की वापसी हो रही है और फैन्स इस बात के लिए काफी एक्साइटिड हैं। कपिल शर्मा का एक और नया प्रोमो रिलीज किया गया है, जिस में एक ओर जहां शो के कैरेक्टर्स से दर्शकों को इंट्रोड्यूस करवाया जा रहा है तो दूसरी ओर इस बार के गेस्ट्स भी नजर आ रहे हैं। शो में अक्षय कुमार, रकुल प्रीत, हुमा कुरैशी से लेकर कुछ स्पोर्ट्स पर्सनैलिटी तक नजर आ रही हैं।
गौरतलब है कि द कपिल शर्मा शो, 10 सितंबर से हर शनिवार- रविवार, रात 9.30 बजे सोनी टीवी पर टेलीकास्ट हुआ करेगा। इस बार शो में कीकू शारदा, सुमोना चक्रवर्ती, चंदन प्रभाकर, सृष्टि रोड़े और कृष्णा अभिषेक सहित कुछ और कलाकार प्रमुख किरदारों में नजर आएंगे। वहीं एक बार फिर शो में अर्चना पूरन सिंह अपनी जोरदार हंसी से दर्शकों को एंटरटेन करती दिखेंगी।