Monday, 14 September 2026 | 6:24 PM
India

किसका होगा गोल्ड मेडल पर कब्जा? जानें दोनों टीमों के रिकॉर्ड्स

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 का फाइनल मुकाबला आज यानि कि 7 अगस्त को बर्मिंघम के एजबेस्टन मैदान पर खेला जाना है। दोनों ही टीमों की नजरें गोल्ड मेडल अपने नाम कर इतिहास रचने पर होगी। हरमनप्रीत कौर की अगुवाई में भारतीय टीम ने जहां पहले सेमीफाइनल में मेजबान इंग्लैंड को करीबी मुकाबले मे
Share:
किसका होगा गोल्ड मेडल पर कब्जा? जानें दोनों टीमों के रिकॉर्ड्स
Read in your preferred language.

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 का फाइनल मुकाबला आज यानि कि 7 अगस्त को बर्मिंघम के एजबेस्टन मैदान पर खेला जाना है। दोनों ही टीमों की नजरें गोल्ड मेडल अपने नाम कर इतिहास रचने पर होगी। हरमनप्रीत कौर की अगुवाई में भारतीय टीम ने जहां पहले सेमीफाइनल में मेजबान इंग्लैंड को करीबी मुकाबले में 4 रनों से पटखनी देकर फाइनल में प्रवेश किया, वहीं ऑस्ट्रेलिया ने दूसरे सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड को 5 विकेट से रौंदा। भारतीय समयानुसार गोल्ड मेडल के लिए फाइनल मुकाबला रात 9 बजकर 30 मिनट पर शुरू होगा। आइए इस बड़े मुकाबले से पहले दोनों टीमों के हेड टू हेड रिकॉर्ड्स पर एक नजर डालते हैं-
भारत के लिए फाइनल में ऑस्ट्रेलिया के हाराना आसान नहीं होने वाला है। दोनों टीमों के टी20 रिकॉर्ड्स पर नजर डालें तो भारत और ऑस्ट्रेलिया महिला टीम के बीच आभी तक कुल 24 मुकाबले खेले गए हैं जिसमें 6 ही बार टीम इंडिया जीत दर्ज कर पाई है, वहीं 17 बार कंगारुओं ने भारत को धूल चटाई है। भारत का ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ Win/Loss 0.352 का है जो काफी निराश करने वाला है।
CWG 2022 का आगाज भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया मुकाबले से ही हुआ था। पहले मैच में ऑस्ट्रेलिया ने हारी हुई बाजी पलटते हुए भारत को 3 विकेट से पटखनी दी थी। टीम इंडिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए कप्तान हरमनप्रीत कौर के अर्धशतक की मदद से 154 रन बनाए थे। इस स्कोर का पीछा करते हुए कंगारू टीम ने 49 रन पर अपने 5 विकेट खो दिए थे, मगर इसके बाद एशले गार्डनर ने 52 रन की धमाकेदार पारी खेल भारत के मुंह से जीत छीन ली थी।