Monday, 14 September 2026 | 6:21 PM
Entertainment

बॉलीवुड का कौन सा हैंडसम बन सकता है बिगबॉस ओटीटी का होस्ट, आइये जानते हैं

बिग बॉस का लगभग हर एक सीजन खूब हिट रहा है। इसी के चलते इसके ओटीटी वर्जन को भी लाया गया, जिसे लोगों ने मिला-जुला रिस्पॉन्स ही दिया। बीते साल ही इस शो को वूट पर लॉन्च किया गया और इसे बॉलीवुड के जाने-माने डायरेक्टर और प्रोड्यूसर करण जौहर ने होस्ट किया। बतौर होस्ट करण जौहर ने अपनी ओर से 100 प्रतिशत देने
Share:
बॉलीवुड का कौन सा हैंडसम बन सकता है बिगबॉस ओटीटी का होस्ट, आइये जानते हैं
Read in your preferred language.

बिग बॉस का लगभग हर एक सीजन खूब हिट रहा है। इसी के चलते इसके ओटीटी वर्जन को भी लाया गया, जिसे लोगों ने मिला-जुला रिस्पॉन्स ही दिया। बीते साल ही इस शो को वूट पर लॉन्च किया गया और इसे बॉलीवुड के जाने-माने डायरेक्टर और प्रोड्यूसर करण जौहर ने होस्ट किया। बतौर होस्ट करण जौहर ने अपनी ओर से 100 प्रतिशत देने की पूरी कोशिश की। अब इस शो के नए सीजन की सुगबुगाहट शुरू हो चुकी है। बीते दिनों ही कई मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया कि इस बार करण जौहर (Karan Johar) नहीं बल्कि हिना खान इस शो को होस्ट करेंगी। यह खबर हिना खान के फैन्स के लिए किसी सपने से कम नहीं था लेकिन अब मामला पलटता हुआ नजर आ रहा है।
बिग बॉस ओटीटी के अगले सीजन को हिट बनाने के लिए मेकर्स ने कमर कस ली है। इस बार वह किसी भी तरह का कोई भी रिस्क नहीं लेना चाहते हैं। कई रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि इस बार इस शो में करण जौहर को बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह (Ranveer Singh) रिप्लेस करने वाले हैं। बताया जा रहा है कि करण जौहर डेट्स ना मिल पाने की वजह से इस शो को होस्ट नहीं कर पाएंगे। इसी वजह से मेकर्स रणवीर सिंह को इस शो के लिए फाइनल करना चाहते हैं। बता दें कि इससे पहले रणवीर सिंह टीवी पर द बिग पिक्चर नाम के एक और रिएलिटी शो होस्ट कर चुके हैं।
बिग बॉस ओटीटी के दूसरे सीजन के लिए मेकर्स ने सेलेब्स को अप्रोच करना भी शुरू कर दिया है। खबरों की मानें तो इस बार कांची सिंह, पूजा गौर और महेश शेट्टी इस शो का हिस्सा बन सकते हैं।