Monday, 14 September 2026 | 8:41 PM
India

वेस्टइंडीज स्क्वॉड का पाकिस्तान दौरे के लिए ऐलान, टीम में कई नए चेहरों को मिला मौका

वेस्टइंडीज ने पाकिस्तान दौरे पर होने वाली आगामी लिमिटेड ओवरों की सीरीज के लिए अपनी टीम की घोषणा कर दी है। सीरीज में तीन वनडे और तीन टी20 इंटरनेशनल मैच खेले जाएंगे। ये सभी मैच 13 से 22 दिसंबर तक कराची के नेशनल स्टेडियम में होंगे। तीन मैचों की वनडे सीरीज आईसीसी मेंस वनडे सुपर लीग का हिस्सा होगी। वेस्ट
Share:
वेस्टइंडीज स्क्वॉड का पाकिस्तान दौरे के लिए ऐलान, टीम में कई नए चेहरों को मिला मौका
Read in your preferred language.

वेस्टइंडीज ने पाकिस्तान दौरे पर होने वाली आगामी लिमिटेड ओवरों की सीरीज के लिए अपनी टीम की घोषणा कर दी है। सीरीज में तीन वनडे और तीन टी20 इंटरनेशनल मैच खेले जाएंगे। ये सभी मैच 13 से 22 दिसंबर तक कराची के नेशनल स्टेडियम में होंगे। तीन मैचों की वनडे सीरीज आईसीसी मेंस वनडे सुपर लीग का हिस्सा होगी। वेस्टइंडीज की टीम इस समय आईसीसी मेंस वनडे सुपर लीग में आठवें नंबर पर है।
पाकिस्तान दौरे के लिए वेस्टइंडीज की टी20 टीम में कुछ नए चेहरे शामिल किए गए हैं। वेस्टइंडीज ने वर्क लोड को देखते हुए जेसन होल्डर को आराम देने का फैसला किया है जबकि एविन लुईस, शिमरोन हेटमायर, आंद्रे रसेल और लेंडल सिमंस व्यक्तिगत कारणों से नहीं खेल रहे हैं। फैबियन एलन और ओबेद मैककॉय भी चोट और रिहैबिलिटेशन के कारण बाहर हो गए हैं। क्रिकेट वेस्टइंडीज ने कहा है कि कीरोन पोलार्ड वनडे और टी20 सीरीज में टीम की कप्तानी करेंगे जबकि शाई होप को वनडे में और निकोलस पूरन टी20में उप-कप्तान बने रहेंगे।