Monday, 14 September 2026 | 6:25 PM
India

हम अल्पसंख्यकों के खिलाफ नहीं, गरीबी के खिलाफ लड़ना चाहते हैं...: नितिन गडकरी

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने मणिपुर में एक जनसभा को संबोधित करते हुए पूर्व की कांग्रेस सरकारों पर निशाना साधा। उन्‍होंने कहा कि 1947 के बाद बहुत सरकारें आईं लेकिन कांग्रेस ने पूर्वोत्तर के विकास को कभी प्राथमिकता नहीं दी। प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी के नेतृत्व में पहली बार भाजपा ने इस क्षेत्र का व
Share:
हम अल्पसंख्यकों के खिलाफ नहीं, गरीबी के खिलाफ लड़ना चाहते हैं...:  नितिन गडकरी
Read in your preferred language.

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने मणिपुर में एक जनसभा को संबोधित करते हुए पूर्व की कांग्रेस सरकारों पर निशाना साधा। उन्‍होंने कहा कि 1947 के बाद बहुत सरकारें आईं लेकिन कांग्रेस ने पूर्वोत्तर के विकास को कभी प्राथमिकता नहीं दी। प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी के नेतृत्व में पहली बार भाजपा ने इस क्षेत्र का विकास करना शुरू किया है। गडकरी ने यह भी कहा कि भाजपा अल्पसंख्यकों के खिलाफ नहीं है। हम गरीबी के खिलाफ लड़ना चाहते हैं।

नितिन गडकरी ने कहा कि कुछ लोग पार्टी पर झूठे आरोप लगा रहे हैं कि हम अल्पसंख्यकों के खिलाफ हैं। हम धर्म, पंथ, जाति, लिंग के आधार पर कभी भेदभाव नहीं करते हैं। भारत में भले ही लोगों का धर्म, पंथ, जाति, लिंग अलग हो सकते हैं लेकिन सभी भारतीय हैं। भाजपा गरीबी और बदहाली के खिलाफ लड़ना चाहती है। मणिपुर के समर्थन के बिना हम आत्मानिर्भर भारत की सफलता की कल्पना नहीं कर सकते हैं।
गडकरी ने कहा कि हमारी सरकार मणिपुर के विकास को सर्वोच्च प्राथमिकता दे रही है। हमारी सरकार की ओर से मणिपुर में राजमार्गों के निर्माण के लिए कई परियोजनाओं की घोषणा की गई है। यह विधानसभा चुनाव किसी राजनीतिक दल का नहीं है। यह चुनाव मणिपुर का भविष्य बनाने वाला है। भाजपा आम लोगों की पार्टी है। भाजपा राष्‍ट्र के बारे में सोचती है। हमारी सरकार पूर्वोत्तर के साथ भेदभाव नहीं करती है।
केंद्रीय मंत्री मणिपुर के उखरूल विधानसभा क्षेत्र में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि मुख्‍यमंत्री एन बीरेन सिंह के नेतृत्व में मणिपुर ने त्वरित विकास देखा है। भाजपा मणिपुर को आर्थिक रूस से समृद्धशाली बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमने पूर्वोत्तर क्षेत्र के विकास को सर्वोच्च प्राथमिकता दी है। इसके साथ ही केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने उखरूल विधानसभा क्षेत्र के नागरिकों से भाजपा उम्मीदवार को आशीर्वाद देने की अपील की।