Monday, 14 September 2026 | 6:24 PM
India

उपराष्ट्रपति उम्मीदवार मार्गरेट अल्वा मांगेंगी सभी पार्टियों से वोट, जानिए क्या कहा

उपराष्ट्रपति पद के लिए विपक्ष की उम्मीदवार मार्गरेट अल्वा पीएम नरेंद्र मोदी और बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से भी वोट की अपील करेंगी। इसके साथ ही, राज्यों के मुख्यमंत्रियों से भी वो बात करेंगी। मार्गरेट अल्वा का कहना है कि जो उन्हें वोट नहीं दे रहे हैं, उनसे भी वो समर्थन के लिए कहेंगी। बता
Share:
उपराष्ट्रपति उम्मीदवार मार्गरेट अल्वा मांगेंगी सभी पार्टियों से वोट, जानिए क्या कहा
Read in your preferred language.

उपराष्ट्रपति पद के लिए विपक्ष की उम्मीदवार मार्गरेट अल्वा पीएम नरेंद्र मोदी और बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से भी वोट की अपील करेंगी। इसके साथ ही, राज्यों के मुख्यमंत्रियों से भी वो बात करेंगी। मार्गरेट अल्वा का कहना है कि जो उन्हें वोट नहीं दे रहे हैं, उनसे भी वो समर्थन के लिए कहेंगी।

बता दें कि 6 अगस्त को उपराष्ट्रपति पद के लिए चुनाव होना है। इसके बाद वोटों की काउंटिंग होगी और इसी दिन रिजल्ट आएगा।
इस चुनाव में विपक्ष भावनात्मक अपील कर रहा है। मार्गरेट अल्वा के नाम की घोषणा कर इस बार दोनों राष्ट्रपति और उपराष्ट्रपति पद पर महिला को आसीन कर इतिहास रचने की थीम पर प्रचार किया जा रहा है। अल्वा के पक्ष में महिला, अल्पसंख्यक और दक्षिण भारत को प्रतिनिधित्व देने की भावनात्मक अपील करते हुए कांग्रेस और उसके सहयोगी दल इस चुनाव में उन दलों को समर्थन जीतने का प्रयास करेंगे जो राष्ट्रपति के चुनाव में दूर छिटक गए थे।
यह फोटो 18 जुलाई की है। उपराष्ट्रपति की उम्मीदवार बनाए जाने के बाद से मार्गरेट अल्वा विपक्ष के नेताओं से मुलाकात कर रही हैं और अपने लिए वोट मांग रही हैं।अल्वा की उम्मीदवारी की मजबूती के लिए कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने कमान संभाली हुई है। 103 महिला सांसदों से संवाद कायम किया जाएगा। संख्या बल में भले एनडीए आगे हो लेकिन यूपीए की रणनीति गैर एनडीए दलों को साधना है।
मार्गरेट अल्वा यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ से भी समर्थन मांगेंगी। उनका कहना है कि योगी से उनके पुराने संबंध हैं। जब वह सांसद हुआ करते थे, हम तब से दोस्त हैं।
सभी से वोट मांगने के सवाल पर मार्गरेट अल्वा ने कहा कि उनका सभी से वोट मांगने का आधार यह है कि वो एक एक महिला हैं और देश के सामने पहली बार उपराष्ट्रपति पद की उम्मीदवार कोई महिला है, इसलिए सभी को समर्थन करना चाहिए।